स्ट्रांग रूम में सुरक्षित हुईं 1475 ईवीएम
लोकसभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज के चुनाव में मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में महफूज कर लिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 1475 बूथों की ईवीएम को रखा गया है। वहां स्थानीय पुलिस के लोग भी लगाए गए हैं।
जासं, सोनभद्र : लोकसभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज के चुनाव में मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर लिया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 1475 बूथों की ईवीएम को रखा गया है। वहां स्थानीय पुलिस के लोग भी लगाए गए हैं।
राजकीय पालीटेक्निक कालेज में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित तरीके से रखा गया है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र वार स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ईवीएम को रूम के अंदर रखकर उसे सील कर दिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम के पास दो से तीन अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पालीटेक्निक कालेज के अंदर जाने वाले रास्ते पर भी सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। पूरे भवन की चारों ओर से बैरिकेडिग की गई है। चारों ओर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि परिदा भी पर नहीं मार सकता। अत्याधुनिक असलहों से लैस सुरक्षा बल के जवान अपने अपने स्थान पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करने में मुस्तैद दिखे। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम 23 मई की सुबह खोले जाएंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप