Move to Jagran APP

14 परियोजनाओं का एक साथ अलग-अलग स्थानों पर भूमि पूजन

जागरण संवाददाता सोनभद्र जल जीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शिलान्यास के दौरान ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:37 PM (IST)
14 परियोजनाओं का एक साथ अलग-अलग स्थानों पर भूमि पूजन
14 परियोजनाओं का एक साथ अलग-अलग स्थानों पर भूमि पूजन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जल जीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शिलान्यास के दौरान जिले में रविवार को 14 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का अलग-अलग जगहों पर एक साथ भूमि पूजन किया गया। प्रमुख कार्यक्रम स्थल करमांव में मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान सभी क्षेत्रों में पंडाल लगाकर वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्रामीणों ने सुना।

loksabha election banner

प्रमुख कार्यक्रम स्थल चतरा ब्लाक के धंधरौल बांध पर करमांव गांव के पास बेलाही ग्राम समूह पेयजल योजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद पकौड़ी लाल कोल, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। इसी तरह गुरमा ग्राम समूह पेयजल योजना का जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, कदरा ग्राम समूह योजना का घोरावल विधायक डा. अनिल कुमार मौर्य, परासी ग्राम समूह पेयजल योजना का ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड़, झीलो ग्राम समूह पेयजल परियोजना का दुद्धी विधायक हरिराम चोरो, पटवध ग्राम समूह योजना का धर्मवीर तिवारी, तेंदुआही ग्राम समूह योजना का नगवां ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह, हर्रा ग्राम समूह पेयजल योजना का चोपन ब्लाक प्रमुख बबली, अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का दुद्धी ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह, नगवां ग्राम समूह पेयजल योजना का जिला पंचायत सदस्य राजकुमार गोंड़, पनारी ग्राम समूह पेयजल योजना का जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, नेवारी ग्राम समूह पेयजल योजना का सदस्य वन्य जीव बोर्ड उप्र श्रवण गोंड़, केवथा ग्राम समूह पेयजल योजना का घटिहटा ग्राम पंचायत की प्रधान विला देवी, बीजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना का म्योरपुर ब्लाक प्रमुख सरिता यादव ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने स्व. सोनेलाल को किया याद

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का वर्चुअल शिलान्यास करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दल के संस्थापक स्व. डा. सोने लाल पटेल को याद किया। कहा कि इस क्षेत्र के लिए स्व. सोनेलाल पटेल जी सदैव चिता करते थे। आज उनकी आत्मा जहां भी होगी खुशी मिल रही होगी। उनका सपना आज पूरा हो रहा है। इस क्षेत्र में पेयजल के साथ-साथ भू-जल संरक्षण पर भी काम हो रहा है। अटल भू-जल योजना के तहत जो काम हो रहा है उसका लाभ इस क्षेत्र को जरूर मिलेगा। विध्य पर्वत का ये विस्तार पुरातन काल से ही विश्वास, पवित्रता, आस्था का एक बड़ा केंद्र रहा है।

सोनभद्र इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

परियोजना - लाभान्वित होने वाले कुल गांव - आबादी - लागत (करोड़ में)

परासी ग्राम समूह - 37 - 2,08,564 - 312.51 करोड़

झीलो ग्राम समूह - 166 - 3,43,406 - 727.59(झीलो व बीजपुर दोनों)

बीजपुर ग्राम समूह - 03 - 15,394

अमवार ग्राम समूह - 65 - 1,30,319 - 206.72

गुरमुरा ग्राम समूह - 09 - 61,405 - 213.17(गुरमुरा व पनारी दोनों)

पनारी ग्राम समूह - 06 - 44,452

नगवा ग्राम समूह - 46 - 41,413 - 220.40 (नगवां व तेंदुआरी)

तेन्दुआही ग्राम समूह - 88 - 74,423

बेलाही ग्राम समूह - 233 - 1,59,700 - www.29

हर्रा ग्राम समूह - 44 - 96,064 - 261.99(हर्रा, कदरा व नेवारी का)

कदरा ग्राम समूह - 06 - 11,282

नेवारी ग्राम समूह - 12 - 27,617

केवथा ग्राम समूह - 13 - 50,167 - 108.89

पटवध ग्राम समूह - 661 - 6,89,252 - 938.53


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.