Move to Jagran APP

श्रीरामलीला कमेटी के 105 वर्षीय महंत का निधन

जागरण संवाददाता दुद्धी (सोनभद्र) क्षेत्र के प्रकांड विद्वान एवं श्रीरामलीला कमेटी के महंत पं. बा

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 04:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 04:13 PM (IST)
श्रीरामलीला कमेटी के 105 वर्षीय महंत का निधन
श्रीरामलीला कमेटी के 105 वर्षीय महंत का निधन

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : क्षेत्र के प्रकांड विद्वान एवं श्रीरामलीला कमेटी के महंत पं. बाल गोविद मिश्र का 105 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में निधन हो गया। वे बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तहसील प्रांगण में श्रीरामलीला कमेटी, जेबीएस, व्यापार मंडल समेत नगर के गणमान्य लोगों ने सार्वजनिक शोकसभा कर स्व. मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, जेबीएस अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल समेत अन्य वक्ताओं ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए, समाज का अपूर्णीय क्षति बताया। मिश्र अपनी विद्वता के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते थे। उन्होंने क्षेत्र की मंगल कामनाओं के लिए भी कई अनुष्ठान किए हैं। चैत्र नवरात्र में मां काली पूजा, दुर्गा पूजा समेत दर्जनों प्रमुख अनुष्ठानों में विद्वता रख, विधि-विधान से पूजन कराने वाले इकलौते ब्राह्मण की महारथ हासिल थी। उनके इकलौते पुत्र पं. देवेंद्र नाथ मिश्र हैं। विरासत में अपने पिता से विद्वता के अंश प्राप्त करने वाले पं. देवेंद्र मिश्र ने दुर्गा जागरण समेत अन्य धार्मिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.