संघ प्रचारक की स्मृति में बांटे गए 10-10 पौधे
जासं सोनभद्र संघ प्रचारक ओम प्रकाश चौबे की स्मृति में सुरभि सोध संस्थान तपोवन के तत्वावधान में सुकृत क्षेत्र में बुधवार को जन जागरुकता अभियान चलाया गया। सुकृत कोल बस्ती में स्थित खाने आजमपुर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में गरीब असहाय मजदूर विकलांग विधवा महिलाओं को मास्क व साबुन वितरित किया गया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : संघ प्रचारक ओम प्रकाश चौबे की स्मृति में सुरभि शोध संस्थान तपोवन के तत्वावधान में सुकृत क्षेत्र में बुधवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। सुकृत कोल बस्ती में स्थित खाने आजमपुर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में गरीब असहाय, मजदूर, विकलांग, विधवा महिलाओं को मास्क व साबुन के साथ ही साड़ी, आम, अमरूद, सहजन, आंवला, नींबू के 10-10 पौधों का वितरित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक नितिन भारत, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सुरभि शोध संस्थान के अध्यक्ष सूर्यकांत जालान ने विस्तार से बताया। संचालन सेवा समर्पण जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख पंकज पांडे उपस्थित रहे।