Move to Jagran APP

युवक की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका

???? ????? ??????? ?? ????? ???? ?? ??? ??????? ????? ?? ??? ?? ?????? ?? ?????? ??????? ?? ??? ???? ????? ???? ?????? ????? ???? ?? ????? ?? ????????? ???? ??? ??? ?? ???? ???? ??????? ???? ??????? ???? ???? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ?? ??????????????? ?? ?????? ????? ???? ??????? ?? ????? ???? ?? ??? ???? ?? ?????? ?? ????? ??????? ?? ??? ???? ???? ????? ???? ?????? ????? ???? ?? ????? ?? ???? ?? ????? ?? ??? ?? ????? ??? ???? ??? ???? ???? ??????? ???? ??????? ???? ???? ?? ??? ?? ??????? ??? ???? ?? ???? ?? ???? ????? ??? ?? ?? ?? ???? ??? ?????? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 11:42 PM (IST)
युवक की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका
युवक की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका

सीतापुर: बुधवार की रात अज्ञात हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर शव संदना थाना क्षेत्र में फेंक दिया और फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने शव देखा, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

संदना थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा के कुछ ग्रामीण गुरुवार की सुबह जब टहलने निकले। तभी उन्होंने गांव के निकट से गुजरी सड़क के किनारे एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा देखा। युवक के दोनों हाथ बंधे हुए, गला कटा हुआ था, जिस पर टेप चिपका हुआ था। वहीं चेहरे व शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार से बने जख्म थे। मृतक ने नीली जैकेट, नीली शर्ट, नीली जींस पहन रखी थी। शव देखते ही लोग समझ गए, कि हत्या करके के बाद शव यहां पर फेंका गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि युवक आसपास क्षेत्र का निवासी नहीं है। जिसकी वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। थानाध्यक्ष धर्मराज उपाध्याय ने बताया घटना स्थल सीतापुर व हरदोई जिले की सीमा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। इस संबंध में हरदोई जिले की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है, उसकी हत्या किसने और किस वजह से की, यह रहस्य बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.