Move to Jagran APP

नगर पालिका परिसर में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए चक्कर काट रही है महिला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 11:57 PM (IST)
नगर पालिका परिसर में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
नगर पालिका परिसर में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

सीतापुर : मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने के लिए नगर पालिका परिषद के चक्कर लगा रही महिला ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया। बोतल में मिट्टी का तेल लेकर नगर पालिका पहुंची महिला ने खुद पर तेल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। महिला खुद को आग लगा पाती, इससे पहले ही पालिका कर्मियों ने उसे रोक लिया। वहीं, आत्मदाह के प्रयास के दो घंटे बाद ही महिला को नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

loksabha election banner

नगर पालिका के नियमित सफाईकर्मी फिरोज वाल्मीकि की मृत्यु 12 जून 2020 को हुई थी। उनकी पत्नी मीना ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद से वह नगर पालिका के चक्कर लगा रही थीं। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो महिला ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में आत्मदाह करने का प्रयास किया। पालिका कर्मियों की सक्रियता से महिला को बचा लिया गया। इसी क्रम में महिला को नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया।

पत्रावली में नहीं था शपथपत्र :

नगर पालिका ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक फिरोज की पत्नी मीना की पत्रावली में शपथ पत्र नहीं था। अनुकंपा नियुक्ति पत्र तो छह अगस्त को ही बन गया था। शपथ पत्र की वजह से उन्हें रिसीव नहीं कराया जा सका। दोपहर बाद करीब तीन बजे उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

13 मृतक आश्रितों में सात को मिली नौकरी :

ईओ वैभव त्रिपाठी के मुताबिक एक अप्रैल 2020 से अब तक 13 कार्मिकों की मृत्यु हुई। इन कार्मिकों के आश्रितों को नौकरी देने का निर्देश है। पत्रावलियों पर विचार के बाद सात कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई है। एक कर्मचारी की पत्नी नौकरी में हैं तो उन्हें लाभ नहीं दिया जा सकता। शेष पांच कर्मचारियों के आश्रितों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। नगर पालिका स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.