दहेज लोभी ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला
थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात दहेज लोभी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
खैराबाद (सीतापुर): थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दहेजलोभी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति और चचेरे ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खपरैला निवासी प्रिया दीक्षित (24) पत्नी राज दीक्षित की देर रात हत्या कर दी गई। मृतका के पिता लखनऊ के दुबग्गा निवासी सुशील ने बताया कि बेटी की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। आरोप है कि पति अतिरिक्त दहेज में बाइक मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर मारपीट करता था। शनिवार रात इसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान विवाहिता की छोटी बहन मौजूद थी। आरोप है कि पति ने लाठी-डंडों से प्रिया पिटाई शुरू कर दी। विवाहिता जान बचाकर भागी, लेकिन पति ने उसे पकड़ गला दबा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पिता ने आरोपित पति और चचेरे ससुर गोपाल दीक्षित के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ खैराबाद अजय यादव ने बताया कि मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दहेज के लिए हत्या की गई है। पति गिरफ्तार हो गया है। दूसरे आरोपित की तलाश जारी है।
किलकारियों की जगह पसरा मातम
विवाहिता ने 15 दिन पूर्व ही एक बच्ची को जन्म दिया था। विवाहिता के एक बेटा ढाई वर्ष का ओम है। घर में नन्ही परी आने से आंगन में किलकारियां गूंज रही थीं, लेकिन नीयती को कुछ और ही मंजूर था और वही हुआ।