विवाहिता की मौत, पांच पर केस दर्ज
सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
सीतापुर : कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
क्षेत्र के परसिया निवासी फूलकली पत्नी अजय की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिवारजन ने इसकी सूचना फूलकली के मायके दारानगर निवासी पिता राजाराम को दी। सूचना पर मायके से लोग गांव पहुंचे। राजाराम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब उनको सूचना मिली तो बेटी की ससुराल पहुंचे। उसका शव बिस्तर पर पड़ा था। गले में चोट जैसे निशान थे। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। अतिरिक्त दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। ससुराली जन कूलर, फ्रिज और सोने की अंगूठी की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज अधिनियम में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।