तपिश, उमस और बूंदाबांदी में रंग बदलते रहे बादल
मौसम के तेवर फिर से तल्ख होने लगे है।
सीतापुर : मौसम के तेवर फिर से तल्ख होने लगे है। हर दिन पारे में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सिधौली में बूंदाबांदी हुई। शनिवार को तापमान में गिरावट के बाद भी गर्मी और उमस से लोग पसीना-पसीना होते रहे। कहीं तेज धूप तो कहीं आसमान में बादल छाने से वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान फेल हो रहे हैं। शनिवार सुबह मौसम के तेवर तल्ख दिखे। 9 बजे से ही धूप चुभने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ती गई। दोपहर में उमस और बढ़ गई थी। लोग पसीना-पसीना हो गए। शाम को भी राहत नहीं मिलती दिखाई। इधर, दो दिनों से दिन ही नहीं रातें भी गर्म हो रही हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। अधिकतम 21 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप