Move to Jagran APP

त्योहार मनाकर लौट रहे यात्रियों को बस न मिलने से परेशानी

शुक्रवार रात यात्रियों की संख्या अधिक होने पर दिल्ली भेजी 30 बसें काफी देर रात तक बसों के इंतजार में रहे यात्री।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:12 AM (IST)
त्योहार मनाकर लौट रहे यात्रियों को बस न मिलने से परेशानी
त्योहार मनाकर लौट रहे यात्रियों को बस न मिलने से परेशानी

सीतापुर : बकरीद व रक्षाबंधन पर्व मनाकर लौट रहे यात्रियों को शुक्रवार रात रोडवेज बस अड्डा पर साधन न होने से खासा परेशानी उठानी पड़ी। कई घंटे इंतजार के बाद उन्हें बस मिली। कई लोग तो निजी साधन से ही गंतव्य स्थान को रवाना हो गए। शहर की रोशनी अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ रोडवेज बस अड्डा पर बस के इंतजार में खड़ी थीं। बोलीं, उन्हें लखनऊ जाना है घंटे भर से बस अड्डा पर हैं। कोई बस नहीं मिल रही है।

loksabha election banner

बाराबंकी से बच्चों के साथ आईं कुमुद ने बताया, उन्हें दिल्ली जाना है। बस का इंतजार कर रही हैं। बताया, रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने माइके गई थीं। वहीं से अब दिल्ली लौट रही हैं। इसी तरह राम प्यारी मुरादाबाद जाने के लिए बस के इंतजार में थीं। वहीं, दूसरी तरफ एआरएम विमल राजन ने बताया, शुक्रवार रात को दिल्ली से करीब 10 बसें लौटी थीं। यात्रियों की संख्या अधिक देखते हुए इन बसों को फिर दिल्ली रवाना किया। इसके अलावा और 20 बसें दिल्ली भेजी गई थीं। कई यात्री सहारनपुर जिले के होने पर एक बस सहारनपुर के लिए रवाना की गई थी। शुक्रवार को सवारियों की संख्या अधिक होने का कारण एआरएम बकरीद, रक्षाबंधन पर्व बीतने का बताते हैं।

उन्होंने बताया, एक तो त्योहार बीते हैं दूसरे शनिवार-रविवार बंदी को देखते हुए यात्री शुक्रवार को ही गंतव्य स्थान के लिए निकलना उचित मानकर लौटे हैं। इसलिए बस अड्डा पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी।

19 हजार टिकट कटे

एआरएम ने बताया, शुक्रवार को बाहर से जो बसें लौटकर बस अड्डा पर आई हैं। उन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच कुल 19,316 टिकट बांटे गए हैं। इसमें गुरुवार व शुक्रवार दो दिन के यात्री शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार शाम से शनिवार तड़के तक जो यात्री बस से यात्रा किए हैं, उनकी डिटेल संबंधित बसों के लौटने पर प्राप्त होगी।

बीएड परीक्षा केंद्रों पर लगेंगी बसें

एआरएम ने बताया, रविवार को बीएड के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा है। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को गंतव्य स्थान पर लौटने में वाहन की समस्या न रहे। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने से पहले ही पांच-पांच बसें लगाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.