लग रहा जाम, मुहल्लेवासियों के हाथ में कमान
मुंशीगंज से श्यामनाथ मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य के
सीतापुर: मुंशीगंज से श्यामनाथ मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते इन दिनों गुड़ियन टोला के लोग परेशान हैं। सुबह से लेकर देर रात तक यहां जाम लगा रहता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर लग रही जाम खुलवाने के लिए कोई पुलिस कर्मी भी नहीं नजर आता है। मुहल्ले के लोग ही जाम खुलवाने के लिए मोर्चा संभालते हैं।
शत्रोहन ने बताया कि बाइक व कार निकले तब तो ज्यादा समस्या नहीं होती है, जब भारी वाहन इस मार्ग पर गुजरते हैं, तब सबसे ज्यादा जाम लगता है। घंटों वाहन फंसे रहते हैं। इससे वाहनों के सायरन भी लोग खूब बजाते हैं, जिससे काफी परेशानी होती है। मुंशीगंज से श्यामनाथ मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण गली से निकलने की मजबूरी।
घरों में बच्चों को रखते हैं कैद
हर समय वाहनों की आवाजाही के चलते बच्चों को घरों में कैद करना मजबूरी बन गया है। लोगों ने बताया कि भारी वाहनों से हर समय खतरा बना रहता है, इसलिए हम लोग बच्चों पर ज्यादा ध्यान देते हैं।
200 मीटर रास्ता पार करना चुनौती
गुड़ियन टोला से मन्नी चौराहे जाने वाला रास्ता करीब 200 मीटर है। कुछ समय से इस मार्ग को पार करने में काफी समय लग रहा है। पैदल निकलना भी दूभर है।
हम खुद जाम में गए थे फस
मरम्मत कार्य के चलते दिक्कत आ रही है, दो दिन पहले मैं खुद इस जाम में फंस गया था। मुहल्लों के लोगों ने जाम खुलवाया, इस बात की जानकारी नहीं थी, वहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे।
करूणेश सिंह, यातायात निरीक्षक