Move to Jagran APP

कपड़ा व्यापारियों को भी मिले छह दिन दुकानें खोलने की छूट

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन। कहा सहालग के समय छह दिन दुकान खोलने का आदेश दिया जाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 10:47 PM (IST)
कपड़ा व्यापारियों को भी मिले छह दिन दुकानें खोलने की छूट
कपड़ा व्यापारियों को भी मिले छह दिन दुकानें खोलने की छूट

सीतापुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सैलून खोलने की अनुमति देने को कहा है। जिलाध्यक्ष संजय प्रकाश सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कहा कि, शॉपिग माल सप्ताह में छह दिन खोले जा रहे हैं, और खुदरा व कपड़ा व्यापारियों के लिए रोस्टर जारी किया गया है। ऐसे में अनुरोध है कि कपड़ा व्यापारियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए इन्हें भी छह दिन कारोबार की अनुमति दी जाए। जिला मुख्यालय को छोड़कर तहसील स्तर के सभी व्यापारियों को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक प्रतिष्ठान खोलने की छूट दी जाए। मिठाई व्यापारियों को भी दुकान संचालन की अनुमति मिले। इसके अलावा 30 जून तक वैवाहिक लगन को देखते हुए सराफा व्यापारियों को प्रत्येक दिन व्यापार करने की अनुमति प्रदान करने, इलेक्ट्रनिक की दुकानों को छह दिन दुकान खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने तहसील अधिकारियों के साथ बैठक कराने की मांग भी की।

loksabha election banner

समाप्त किए जाएं मंडी शुल्क

पदाधिकारियों ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है, लेकिन जिले की मंडियों के कारोबारियों पर शुल्क लागू हैं। मंडी कारोबारियों पर मंडी शुल्क व लाइसेंस समाप्त किया जाए। यूजर टैक्स भी खत्म करने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.