Move to Jagran APP

दस दिवसीय अभियान, महिलाओं को मिलेगा सम्मान और स्वावलंबन का ज्ञान

महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान सुरक्षा व स्वावलंबन

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM (IST)
दस दिवसीय अभियान, महिलाओं को मिलेगा सम्मान और स्वावलंबन का ज्ञान
दस दिवसीय अभियान, महिलाओं को मिलेगा सम्मान और स्वावलंबन का ज्ञान

सीतापुर : महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन का सबक सिखाने के लिए दस दिवसीय मिशन शक्ति अभियान चलेगा। विशेष अभियान में महिलाओं को जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। अभियान की रूपरेखा तय की जा चुकी है। विभागवार कार्यक्रमों का निर्धारण भी कर दिया गया है। किस दिन क्या कार्यक्रम होगा, यह भी बताया जा चुका है। एडीएम विनय पाठक ने नगर निकायों को पत्र भेजकर मिशन शक्ति से संबंधित कार्यक्रम कराने को कहा है। नगर निकायों में महिला सभासद, महिला उद्यमी, चिकित्सक, समाजसेवी, शिक्षाविद् व महिला खिलाड़ी की अगुवाई में विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

26 से आठ मार्च तक चलेगा अभियान

मिशन शक्ति अभियान 26 फरवरी से आठ मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान का दिनवार कार्यक्रम तय किया गया है। जागरूकता गोष्ठी, महिला विशेष शिविर, मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

कब होगा क्या कार्यक्रम

- 28 फरवरी को मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाए। कूड़ा प्रबंधन की सीख दी जाएगी।

- एक मार्च को महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।

- दो मार्च को निकाय में वार्ड व जोन स्तर पर बैठक की जाएगी। बच्चों को जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।

- तीन मार्च को निकाय के वार्डों में स्वयं सहायता समूहों का गठना कराते हुए महिलाओं को स्वावलंबन की सीख दी जाएगी।

- चार मार्च को महिला सशक्तीकरण से संबंधित लघु फिल्में दिखाकर कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।

- वार्ड स्तर पर निगरानी समिति की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन पांच मार्च को किया जाना है।

- पीएम स्वनिधि योजना के तहत छह मार्च को महिला स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाणपत्र दिए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

- सात मार्च को स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम होगा।

- अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को महिला कोरोना योद्धा को सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.