Move to Jagran APP

किसान बिल के विरोध में सपा का प्रदर्शन

जाम कर दी सड़क हंगामे के बीच युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष समेत 60 गिरफ्तार जिला मुख्यालय पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक लालबाग चौराहे पर गाड़ी रोककर प्रदर्शन

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 11:11 PM (IST)
किसान बिल के विरोध में सपा का प्रदर्शन
किसान बिल के विरोध में सपा का प्रदर्शन

सीतापुर: किसान बिल के विरोध में सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव समेत करीब 60 सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

loksabha election banner

दरअसल, किसान बिल के विरोध में सपा ने यात्रा निकालने का एलान किया था। सोमवार सुबह से ही सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर जुटने लगे थे। करीब 12 बजे सपा के पदाधिकारी कार्यालय से निकले। यहां पर पहले से ही मौजूद एसडीएम सदर अमित भट्ट, एसपी डॉ राजीव दीक्षित, शहर कोतवाल तेज प्रकाश सिंह आदमी सपाइयों को रोक लिया। यह देखकर सपाई उग्र हो गए। नारेबाजी शुरू हो गई। सफाई रोड पर बाहर आने के लिए जोर आजमाइश करने लगे। पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हंगामे के बीच सपा के कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। कुछ ने सड़क पर आकर नारेबाजी की और विरोध जताया। इसी बीच मंगाई गई बसों दो बसों में हंगामा करने वाले सपाइयों को बैठा कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। लालबाग पर भी जताया विरोध

आंख अस्पताल रोड से पुलिस लाइन जाते वक्त सपाइयों ने लालबाग चौराहे पर भी विरोध जताया। बताया जा रहा है कि सपाइयों ने लालबाग चौराहे पर बस रोक दी। इसके बाद नारेबाजी की। बाद में पुलिस फोर्स ने उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। इनकी हुई गिरफ्तारी

युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, अंकित त्रिवेदी, संतोष प्रजापति, शिवम, राबिन सिंह यादव, अखिलेश यादव, दीपेंद्र भदौरिया आदि। सतर्क रहा पुलिस प्रशासन

सपा के प्रदर्शन को देखते हुए जिले भर में पुलिस प्रशासन के अधिकारी सतर्क रहे। सिधौली में भी सुबह से ही फोर्स लगा रहा। इसके अलावा जिला मुख्यालय के भी प्रमुख स्थलों पर पुलिसकर्मी एलर्ट रहे। वीडियो कॉल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया हाल

प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस लाइन भेज दिया गया था। शाम को छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वीडियो कॉल की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी के बारे में पूछा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सबको पुलिस लाइन में बैठाया गया है। एसआइ को लगी चोट

सपा जिला कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच मंडी चौकी इंचार्ज विकास यादव भी चोटिल हो गए। प्रदर्शन और धक्का-मुक्की के बीच उनके हाथ में कुछ लग गया, जिससे खून बहने लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.