Move to Jagran APP

सपा, बसपा और कांग्रेस गुजरे जमाने की बात : बंसल

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा सर्वग्राही सर्वव्यापी पार्टी है। इसका संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। आगामी पंचायत चुनाव को पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ने का अवसर देगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 11:11 PM (IST)
सपा, बसपा और कांग्रेस गुजरे जमाने की बात : बंसल
सपा, बसपा और कांग्रेस गुजरे जमाने की बात : बंसल

सीतापुर : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां जोर कर दी हैं। बुधवार को जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, अवध क्षेत्र प्रभारी अमर पाल मौर्य और क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पंचायत चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाने के लिए कहा।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा सर्वग्राही, सर्वव्यापी पार्टी है। इसका संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। आगामी पंचायत चुनाव को पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ने का अवसर देगी। बंसल ने कहा कि मोदी और योगी सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प कर आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस गुजरे जमाने की बात हो गई है। प्रदेश की जनता भाजपा पर विश्वास कर करती है क्योंकि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मंडल, सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर पार्टी को विजय दिलाने के लिए जुटने को कहा।

उन्होंने बताया कि फरवरी में पार्टी ग्रामीण अंचल में महासंपर्क अभियान चलाएगी। प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की, जिनका लाभ भी लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। कार्यकर्ता चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए जुट जाएं। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, त्रयंबक तिवारी, नीरज वर्मा, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

धान खरीद का मुद्दा भी उठा : जिला समन्वय समिति की बैठक में माननीयों में धान खरीद में हुए गड़बड़झाले का मामला उठाया। लालपुर मंडी और रामपुर मथुरा में हुई गड़बड़ी के बारे में भी बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.