Move to Jagran APP

दो बच्चों की मौत, चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज करा रहे 26 बच्चे

बुखार डायरिया के साथ निमोनिया का बढ़ा प्रकोप

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 10:34 PM (IST)
दो बच्चों की मौत, चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज करा रहे 26 बच्चे
दो बच्चों की मौत, चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज करा रहे 26 बच्चे

सीतापुर: बुखार, डायरिया और निमोनिया का कहर जारी है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या भी कम नहीं हो रही। गुरुवार रात वार्ड में भर्ती दो बच्चों की मौत हो गई। अलावलपुर निवासी लक्ष्मी व खैराबाद थाने के एक गांव निवासी शीतल की मौत की वजह निमोनिया बताई गई।

loksabha election banner

वहीं, शुक्रवार दोपहर तक चिल्ड्रेन वार्ड में नौ बच्चे भर्ती किए गए। वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या 26 बताई है। वहीं भर्ती चार बच्चों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बुखार व डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है।

अब तक भर्ती हुए 38 मलेरिया पीड़ित बच्चे:

जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में सितंबर की शुरूआत से अब तक 38 मलेरिया पीड़ित बच्चे भर्ती किए गए। शुक्रवार को मलेरिया पीड़ित चार बच्चे उपचार करा रहे थे। महीने की शुरूआत से अब तक बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या 156 हो गई है। इसमे शुक्रवार को भर्ती किए गए नौ बच्चे भी शामिल हैं। बुखार से ग्रसित बच्चे प्रतिदिन चिल्ड्रेन वार्ड पहुंच रहे हैं।

सात वर्षीय शांति को पेट दर्द है। महमूदपुर निवासी पिता गोकरन ने बताया कि, शांति और उसकी बहन लक्ष्मी दोनों बीमार हैं। दोनों का चिल्ड्रेन वार्ड में उपचार चल रहा है। लक्ष्मी को बुखार व डायरिया की समस्या हुई थी। गांव बीबीपुर में रहने वाला सत्यपाल का चार दिन से चिल्ड्रेन वार्ड में उपचार चल रहा है। पिता रामसहाय ने कहा कि, बच्चे की हालत में सुधार नहीं हो रहा। डाक्टर लखनऊ ले जाने की बात कह रहे हैं।

अस्पताल से घर जाते ही फिर आ गया बुखार:

गुलरहिया में रहने वाले अभिनव को परिवारजन कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लेकर गए थे। दो दिन बाद उसे फिर तेज बुखार आ गया। बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिवारजन उसे लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे। डेढ़ वर्षीय अनामिका को निमोनिया है और उसे मशीन से भाप दी जा रही है। 12 वर्षीय शिवानी को भी तेज बुखार आया था।

डेंगू वार्ड में एक, महिला वार्ड में मलेरिया के पांच मरीज:

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भी एक मरीज को भर्ती किया गया है। हालांकि उसे डेंगू नहीं है। महिला वार्ड में पांच मरीजों को मलेरिया है। वार्ड में कुल 38 मरीज भर्ती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.