रायफल शूटिग की चल वैजयंती भी 11वीं वाहिनी सीतापुर के नाम
ह्यद्धश्रश्रह्लद्बठ्ठद्द ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्ह्यद्धश्रश्रह्लद्बठ्ठद्द ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्
सीतापुर : 11वीं वाहिनी मैदान में चल रही 21वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन शूटिग प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी ने अपना दबदबा बरकरार कर रखा है। रविवार को हुए मुकाबले में भी 11वीं वाहिनी के जवानों ने बेहतर प्रदर्शन कर चल वैजयंती पर अपना कब्जा जमाया। इससे पहले एलार्म एफीसियेंसी रेस रेस व कार्बाइन मुकाबले की चल वैजयंती 11वीं वाहिनी की टीम हथिया चुकी है।
रविवार को रायफल शूटिग पुरानी स्पर्धा में 11वीं वाहिनी के बृजेंद्र सिंह ने सटीक निशाना साधते हुए कुल 123 अंक जुटाए। उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि 26वीं वाहिनी पीएसी के जयचंद शर्मा 101 अंक बटोर कर दूसरे नंबर पर रहे। 11वीं वाहिनी के शैलेश कुमार मिश्र 78 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर रहे। कुल मिलाकर अब तक इस प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी के जवानों का प्रदर्शन बेहतर चल रहा है। इस मौके पर 11वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ. मनोज कुमार, तेजराम अरुण, हरिगोविद आदि मौजूद रहे।