Move to Jagran APP

शारदा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ सरीखे हालात

खतरे के निशान के पास घाघरा-शारद संपर्क मार्गो से आवागमन बाधित तटवर्ती गांवों में पानी ही पानी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 11:52 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 11:52 PM (IST)
शारदा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ सरीखे हालात
शारदा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ सरीखे हालात

सीतापुर : शारदा-घाघरा नदियों में जल स्तर फिर से बढ़ रहा है। घाघरा खतरे के निशान से 20 सेटीमीटर नीचे है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश हो रहा है। संपर्क मार्ग जलमग्न हैं। दुर्गापुरवा से आसाराम पुरवा संपर्क मार्ग कट गया है। इससे राहगीरों को दिक्कत बढ़ गई है। दुर्गापुरवा को बचाने के लिए हुए कार्य भी बह गए हैं। दुर्गापुरवा के किसान लालजी, सालिक राम, दुर्गा प्रसाद, सिपाही लाल, रामलाल, लल्लन के खेतों का भी कटान शुरू हो गया है। लेखपाल सदानंद ने बताया, तटवर्ती क्षेत्र में कटान हो रहा है।

loksabha election banner

गोलोक कोड़र के दुर्गापुरवा के रामदर्शन, धर्मपाल व देशराज के घर घाघरा की कटान में चले गए हैं। वहीं सिपाही लाल, रमेश, दुर्गा प्रसाद, कमलेश, रामजस, अप्पू, रामप्रताप, लल्लन यादव, रामलाल, राम खेलावन, गुरुप्रसाद, वीरेंद्र, राजितराम, रामलखन, किशोरी, वेदराम, तोताराम, कृपाराम, राम प्रकाश, सदानंद, माया प्रकाश, लालजी, जागेश्वर व मुकेश के घर कटान की जद में आ गए हैं।

तटवर्ती गांवों में घुसा पानी :

मेउड़ी छोलहा, श्रीराम पुरवा, गोड़ियन पुरवा, भदिम्मर पुरवा, धूसपुरवा में शारदा नदी की पानी प्रवेश हो गया है। वहीं, दुर्गापुरवा, संबारी पुरवा, आसाराम पुरवा, लोध पुरवा, पासिन पुरवा, नगीना पुरवा, बिल्लर पुरवा, ठेकेदार पुरवा, मरेली, सिसैया बाजार, बाबा कुटी, जंगल टपरी में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। इसी तरह चहलारी, राजापुर, भानीपुर, बजहा, ताहपुर, जटपुरवा, चौंसा, बढ़ईडीह, डलिया, दुलामऊ, असईपुर, मल्लापुर, भरथा गांव भी घाघरा की बाढ़ के निशाने पर आ गए हैं।

इन मार्गो पर बाढ़ का पानी :

बसंतापुर से रामलाल पुरवा संपर्क मार्ग, मलाल पुरवा से लोध पुरवा संपर्क मार्ग, दुर्गापुरवा से आसाराम पुरवा मार्ग, गुरुगुजपुर से जंगल टेपरी मार्ग, ठेकेदार पुरवा से परमेश्वर पुरवा संपर्क मार्ग।

अखरी में कटान, अंगरौरा के घरों में घुसा पानी :

घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ने से अखरी, अंगरौरा, अटौरा, बगस्ती, शुकुल पुरवा, कनरखी, निरंजन पुरवा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण दहशत में हैं। फतेपुरवा के पास नदी के मीटर गेज के मुताबिक, नदी में पानी खतरे के निशान से महज 20 सेमी कम है। अंगरौरा के ग्रामीण पलायन भी कर रहे हैं। अखरी में कटान हो रहा है। अंगरौरा में मुन्नू, पिटू, मिश्री, बाबूराम, सोहन, हरी, भगौती, गंगाराम के घरों में एक से दो फुट तक पानी भर गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.