Move to Jagran APP

नदियों में कटान से तटवर्ती गांवों में खलबली

रेउसा क्षेत्र में शारदा मेउड़ी छोलहा श्रीराम पुरवा में और घाघरा दुर्गापुरवा में कटान कर रही है। दुर्गापुरवा में गुरुवार को सोबरन का पक्का घर कटकर घाघरा में बह गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 12:24 AM (IST)
नदियों में कटान से तटवर्ती गांवों में खलबली
नदियों में कटान से तटवर्ती गांवों में खलबली

सीतापुर : गुरुवार भोर से हो रही बारिश से तटवर्ती इलाकों में नदियों के कटान का खतरा बढ़ गया है। कई इलाकों में लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन करते देखे गए।

loksabha election banner

रेउसा क्षेत्र में शारदा मेउड़ी छोलहा, श्रीराम पुरवा में और घाघरा दुर्गापुरवा में कटान कर रही है। दुर्गापुरवा में गुरुवार को सोबरन का पक्का घर कटकर घाघरा में बह गया है। शत्रोहन, कोनउ, श्रीपाल, मौजी लाल के घर कटान के मुहाने पर आ गए हैं। यह लोग अपने घरों को उजाड़ कर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। आठ बीघे कृषि जमीन भी कटकर नदी की धार में बह गई है।

मेउड़ी छोलहा में शारदा नदी कटान कर रही है। ईसा, सलीम के घर कट गए हैं। सफीउद्दीन, नफीस, रियाजउद्दीन, सद्दाम हुसैन, हामिद अली, अली शेर, मोहम्मद हुसैन, आवेश, असलम, लालू, रामू, विनोद, राजकुमार, कंधई, रमेश, केशव राम, आशाराम, बृजलाल, वीरेंद्र, शरीफ, मुख्तार, रामविजय, लालजी, अनवर के घर कटान की कगार पर हैं। ये लोग अपने घरों को उजाड़कर पलायन कर रहे हैं।

रामपुर मथुरा : घाघरा का जल स्तर बुधवार को 118.30 सेमी था, जबकि गुरुवार को 118.25 रह गया है। इस तरह घाघरा नदी के जल स्तर पर पांच सेमी तक की कमी देखी जा रही है। अखरी के पवन तिवारी, अंगरौरा के मुन्नू व रामबृक्ष ने बताया कि घाघरा में पानी तो नहीं बढ़ा है लेकिन, बारिश होने से नदी का जल स्तर बढ़ेगा। अधिक बारिश हुई तो फिर बाढ़ आ जाएगी। इन ग्रामीणों ने बताया, फिलहाल घाघरा नदी शांत है।

जिम्मेदार के बोल

सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता

विशाल पोरवाल ने कहा कि बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी में गुरुवार को शारदा के डिस्चार्ज में वृद्धि हुई है। जिले में अभी नदियों का जल स्तर सामान्य है। दुर्गापुरवा व मेउड़ी छोलहा में कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। उसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.