Move to Jagran APP

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सत्याग्रह प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है..

सीतापुर रेलवे जंक्शन पर एक-एक यात्री की सेहत की हुई बारीकी से जांच

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 11:45 PM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सत्याग्रह प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है..
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सत्याग्रह प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है..

सीतापुर : रात के 10 बजे हैं। सीतापुर रेलवे जंक्शन पर रोशनी का अभाव नहीं है। स्टेशन परिसर में आरपीएफ-जीआरपी के जवान गेट पर खड़े हैं। स्टेशन आने वाले यात्रियों की सेहत जांचने को थर्मल स्क्रीनिग हो रही है। मुख्य द्वार पर डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर से यात्रियों का प्रवेश हो रहा था। यहां पर बिना मास्क का कोई नहीं था। प्लेटफार्म पर यात्रियों के नाम-पता की भी नोटिग हो रही थी। वहीं, यात्रियों की सुविधा को अनाउंस भी हो रहा था। यात्रीगण कृपया ध्यान दें..कोई यात्री बिना थर्मल स्क्रीनिग या अन्य प्रक्रिया पूरी किए बिना स्टेशन पर न आए। जिनके टिकट वेटिग में हैं..कृपया वे खड़े होकर समय बर्बाद न करें घर लौट जाएं। धीरे-धीरे समय 10.30 बज गए थे। प्लेटफार्म पर बार-बार अलाउंस हो रहा था रक्सौल से चलकर आनंद बिहार (दिल्ली) जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस प्लेटफार्म-एक पर आ रही है। फिर निर्धारित समय के 10 मिनट पहले ही 10.35 बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर आ गई। इसमें जंक्शन से कुल 26 यात्री सवार हुए। इनमें कोई गाजियाबाद तो कोई दिल्ली का यात्री था। ट्रेन से सीतापुर जंक्शन पर चार यात्री उतरे। हालांकि इन यात्रियों ने अपनी यात्रा आदि के बारे में कुछ नहीं बताया। जंक्शन से आनंद बिहार के लिए सत्याग्रह एक्सप्रेस 20 मिनट बाद रवाना हुई। सीतापुर जंक्शन आने-जाने वाली ट्रेनें

loksabha election banner

05273 - सत्याग्रह एक्सप्रेस आगमन 22.45 बजे प्रस्थान 22.55 बजे प्रतिदिन।

05274 - सत्याग्रह तड़के तीन बजे आगमन 3.10 बजे प्रस्थान प्रतिदिन।

02407 - न्यू जलपाई गुड़ी से अमृतसर तड़के 3.55 बजे आगमन, 4.05 बजे प्रस्थान (गुरुवार)।

02408 - अमृतसर से न्यू जलपाई गुड़ी आगमन 22.50 बजे प्रस्थान 23 बजे (शुक्रवार)।

04009 - बापूधाम मोतीहारी से आनंद बिहार आगमन 8.15 प्रस्थान 8.25 बजे (सोमवार)।

04010 - आनंद बिहार से मोतीहारी आगमन 8.20 प्रस्थान 8.30 बजे (रविवार)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.