Move to Jagran APP

भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में खुशियों का मंचन

सीतापुर कस्बे में मड़ैया बाबा मंदिर परिसर में रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने भगवान राम के जन्म का शानदार मंचन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:10 AM (IST)
भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में खुशियों का मंचन
भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में खुशियों का मंचन

सीतापुर : कस्बे में मड़ैया बाबा मंदिर परिसर में रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने भगवान राम के जन्म का शानदार मंचन किया।

loksabha election banner

रामलीला में राम जन्म के बाद पूरे अयोध्या में उत्सव का माहौल है। घर-घर बधाई गीत गाए गए। अयोध्या वासी राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों के जन्म से अभिभूत हैं। बालक बड़े होने लगे। एक दिन मुनि विश्वामित्र महल में पहुंचे। वह दीक्षा के लिए राजकुमारों को अपने साथ वन ले गए। दीक्षा पूरी होने के बाद विश्वामित्र सभी को वापस महल लेकर पहुंचे। उनके दर्शन के लिए आयोध्या वासी उमड़ पड़े। दीक्षा पूरी कर महल पहुंचे राजकुमारों को देखकर राजा दशरथ अति प्रसन्न हुए। उधर रावण के अत्याचारों से साधु-संत परेशान हो उठे। राक्षस भी ऋषियों के यज्ञ अनुष्ठान भंग करने लगे। देवताओं को भी राक्षस परेशान करने लगे। परेशान देवता भगवान विष्णु के पास गए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश दास सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.