Move to Jagran APP

जगमग दीप जले, रामभक्तों के चेहरे खिले

घरों से लगाकर चौराहों तक पर मना दीपोत्सव। लोगों में दिखा उत्साह।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:33 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 10:33 PM (IST)
जगमग दीप जले, रामभक्तों के चेहरे खिले
जगमग दीप जले, रामभक्तों के चेहरे खिले

सीतापुर: पूरे दिन पूजन अर्चन कार्यक्रम के बाद रामभक्तों व ¨हदूजनों ने शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। लोगों ने अपने घरों की बालकनी व द्वार को दीपमालिकाओं से सजाया। हर गली मुहल्ले में लोगों ने घरों पर दीप जलकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।

loksabha election banner

दीपों से जगमग हुए चौराहे

भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी ने नगर के सभी चौराहों पर संगठन के कार्यकर्ताओं को लगा रखा था। इन कार्यकर्ताओं ने बसअड्डा चौराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, लालबाग, कोतवाली, जीआइसी सहित कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर दीपदान किया व जयश्रीराम के नारे लगाए। इस मौके पर उनके साथ आज¨हद भगत सेना के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर अभिमन्यू ¨हदू, शिवांशु मिश्रा, विक्रम ¨सह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर रही धूम

भाजपा कार्यालय पर सभी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां महिला कार्यकर्ताओं जया ¨सह, इंदू ¨सह, कंचन पांडेय, सुनैना जैन गुप्ता, श्वेता जैन, दीप शिखा जायसवाल, वीना आर्य, मालती ¨सह, केशा ¨सह ने रंगोली बनाई। पार्टी जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि विपक्षी दल हमेशा इस मुद्दे पर म•ाक बनाते थे मगर भाजपा सरकार में मंदिर निर्माण के साथ लोगों का मुंह बंद कर दिया। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने इस दिन को देश के लिए अपार खुशियों का दिन बताया। इस दौरान मिठाई भी बंटी। इस अवसर पर रोहित ¨सह, अनूप विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता, रमेश भार्गव, महेश शर्मा, निर्मलजीत राज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2100 दीपों से जगमगाया चक्रतीर्थ

नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ को पुजारी राजनारायण पांडेय के नेतृत्व में आचार्यों ने 21 सौ दीप जलाए व अष्टकोणीय आरती की। जिस समय यह दीप जले तो तीर्थ की शोभा देखने योग्य थी। दीप जलाने के बाद सभी ने जय श्रीराम का जयघोष किया।

राममय हुए भोलेनाथ

नैमिषारण्य स्थित सिद्धेश्वर महादेव बुधवार को राममय नजर आए। अयोध्या में शिलापूजन के अवसर पर शिवभक्तों ने आचार्य विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में शिव¨लग का विशेष श्रृंगार किया। भोले बाबा पर चंदन से राम राम लिखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.