महंगाई से जूझ रही जनता
सीतापुर: भाजपा सरकार मे रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, डीएपी, बीज, कीटनाशक दवाओं कि कीमतो
सीतापुर: भाजपा सरकार मे रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, डीएपी, बीज, कीटनाशक दवाओं कि कीमतों मे बेतहाशा वृद्धि हुयी है। महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। नौजवान बेरोजगार है, सरकार उनकी आवाज को दबाने में जुटी हुई है। यह बात सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल ¨सह यादव ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश मे आतंक का माहौल है, लोग समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई है। जो पदाधिकारी सक्रिय हैं, उन्हें आगे बढ़ाने को कहा गया। इस मौके पर मतदाता सूची में वोटरों के नाम हर हाल में दर्ज कराने पर जोर दिया गया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पांडे, मनोज भारती, कौशलेंद्र ¨सह, जय ¨सह यादव, महेंद्र यादव, जयकरन यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर फुरकान, रामलखन यादव, धर्मेंद्र राजवंशी, रमेश चंद्र शुक्ला, शिवप्रसाद यादव आदि मौजूद थे।