Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पं. दीन दयाल उपाध्याय

- पं. दीन दयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हम सबके लिए आदर्श।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:49 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पं. दीन दयाल उपाध्याय
जयंती पर याद किए गए पं. दीन दयाल उपाध्याय

सीतापुर : एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हम सबके लिए एक आदर्श है। यह विचार शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विकास भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कही। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। सांसदों, विधायकों, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को आदर्श पुरुष बताकर श्रद्धा सुमन चढ़ाते हुए उन्हें याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, अजय गुप्ता, विश्राम राठौर, पूनम मिश्रा, दिनेश शर्मा, राजेश शुक्ला, राजीव मेहरोत्रा, महेश शर्मा, अनिल भार्गव, अनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे। महोली : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में शुक्रवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। संघ के प्रांत पर्यावरण प्रमुख विष्णु दत्त दीक्षित ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र संसद एवं कन्या भारती का मनोनयन कर सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम सिंह, राजकुमार शुक्ल, रविकेश मिश्र, राजकुमार तिवारी, अशोक बाजपेयी, धनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर सुदामापुरी में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य राम बहादुर, राम प्रकाश पांडेय, अवधेश वर्मा, संतोष राठौर आदि मौजूद रहे। कल्ली चौराहा : क्षेत्र के उत्तरधौना गांव में भाजपा नेता राधेश्याम तिवारी के आवास पर पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। अभिषेक त्रिपाठी, रमेश कुमार, रिषी द्विवेदी, मनोज कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं जिले के महमूदाबाद, बिसवां, सिधौली, अटरिया, सरैंया, पैंतेपुर, रामपुर मथुरा, लहरपुर, तंबौर, रेउसा, हरगांव, मिश्रिख आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.