Move to Jagran APP

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभायात्रा

कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय भगवान ऋषभदेव पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भगवान के जन्मकल्याणक की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर वापस जैन तीर्थ स्थल पर पहुंची। जैन साध्वी आर्यिका ज्ञानमती आर्यिका चंदनामती व स्वामी रवींद्रकीर्ति के सानिध्य में सोमवार सुबह दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक-पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:07 AM (IST)
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभायात्रा
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभायात्रा

सीतापुर : कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय भगवान ऋषभदेव पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भगवान के जन्मकल्याणक की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर वापस जैन तीर्थ स्थल पर पहुंची। जैन साध्वी आर्यिका ज्ञानमती, आर्यिका चंदनामती व स्वामी रवींद्रकीर्ति के सानिध्य में सोमवार सुबह दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक-पूजन किया गया। फिर भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ। भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य टिकैतनगर के सुभाष जैन-सुषमा रानी जैन को मिला। भगवान का जन्म देखने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी। भक्ति भाव व नृत्य संगीत के बीच भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआ तो पूरा प्रांगण तालियों और जयकारों से गूंज उठा। जिसके बाद भगवान की जन्मकल्याणक शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीजी को रथ में विराजमान कर ढोल नगाड़ों और बैंड की धुन पर बस अड्डा, बिसवां मार्ग होते हुए प्रस्तावित जैन तीर्थ स्थल पर पहुंची। जैन भजनों पर शोभा यात्रा में महिलाएं व युवतियां डांडियां नृत्य करते हुए चल रही थी। भगवान के माता-पिता को बग्घी में विराजमान किया गया। आर्यिका संघ भी जुलूस में शामिल हुआ। तीर्थ स्थल पर पहुंचने के बाद जैन अनुयायियों ने भगवान ऋषभदेव को पांडुकशिला पर विराजमान कर विधिवत पूजन अर्चन व अभिषेक किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन, दिगंबर जैन, जीवन प्रकाश जैन, भूपेंद्र जैन, संयम जैन, सागर जैन, प्रणय जैन, चंद्र कुमार जैन, समकित जैन, मनोरंजन जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.