Move to Jagran APP

एक दिन बाद खुलेगा पंचायतों के आरक्षण का राज

प्रशासन ने पूरी की तैयारी ली जाएंगी आपत्तियां

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 12:25 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 12:30 AM (IST)
एक दिन बाद खुलेगा पंचायतों के आरक्षण का राज
एक दिन बाद खुलेगा पंचायतों के आरक्षण का राज

सीतापुर : जिले की ग्राम पंचायतों के आरक्षण का राज खुलने में महज एक दिन का समय शेष है। प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची बुधवार को जारी हो जाएगी। प्रशासन ने आरक्षण सूची जारी करने की तैयारी कर ली है। आरक्षण जारी होने के बाद दावेदारों को आपत्तियां दाखिल करने का मौका भी मिलेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बता दें कि, जिले की 1599 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद व जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम पंचायत के वार्डों की आरक्षण सूची तैयार की जा रही है। डीपीआरओ मनोज कुमार की अगुवाई में डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति में शामिल अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों के जनसंख्या के आंकड़ों का मिलान और पंचायतों के पूर्व आरक्षण स्थिति की गहनता से पड़ताल की। पंचायतवार आंकड़े जुटाकर आरक्षण की सूची को अंतिम रूप दिया गया। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि, आरक्षण सूची फाइनल हो गई है। कुछ काम शेष है, उसे भी पूरा किया जा रहा है। तीन मार्च को आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

loksabha election banner

आपत्तियों के लिए मिलेगा सात दिन का मौका

प्रकाशित आरक्षण सूची को लेकर अगर कोई आपत्ति है तो दावेदारों को आपत्ति दाखिल करने का समय दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिन के समय मिलेगा। यह समय सूची प्रकाशन के दिन से ही मन जाएगा। आपत्ति दाखिल होने की निर्धारित समयावधि में मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उलटफेर में फंसेंगी कई ग्राम पंचायतें

आरक्षण सूची से कई ग्राम सभाओं में उलटफेर होगा। कई सामान्य सीटें आरक्षित कोटे में चली जाएंगी। आरक्षित सीटों में भी बदलाव होगा। महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायतों के आरक्षण में बदलाव से कई दावेदारों की तैयारियों धरी की धरी रह जाएगी। कई उम्मीदवार विकल्प के सहारे चुनाव मैदान में नजर आएंगे।

आंकड़ों में ग्राम पंचायत और जिला पंचायत वार्ड

- 19 ब्लॉक हैं जिले में

- 1599 ग्राम पंचायतें है जिले में

- 79 जिला पंचायत वार्ड हैं

- 1978 क्षेत्र पंचायत वार्ड है

- 20215 ग्राम पंचायत वार्ड हैं

- 30.65 लाख के करीब मतदाता है पंचायतों में

- 4980 बूथ बनाए गए हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.