जानलेवा हमले के आरोपित गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के महम्दापुर नंबर-एक के निवासी आशीष व मोना देवी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया बीते दिनों रूपेश धान की फसल काटने को आरोपितों के घर के सामने से गुजर रहा था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 09:59 PM (IST)
सीतापुर : थाना क्षेत्र के महम्दापुर नंबर-एक के निवासी आशीष व मोना देवी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया, बीते दिनों रूपेश धान की फसल काटने को आरोपितों के घर के सामने से गुजर रहा था। तभी आरोपित आशीष आदि ने उस पर अवैध असलहा से दो फायर कर दिए थे। इसमें एक गोली रूपेश के पेट लगी थी। जिससे वह घायल हो गया था। इसी मामले में मोना देवी सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। घायल युवक का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें