महिलाओं से अश्लील बातें करने वाला गिरफ्तार
लड़कियों को मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ वूमेन पावर लाइन 1090 पर 60 शिकायतें दर्ज थी।
सीतापुर : महिलाओं व लड़कियों को मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ वूमेन पावर लाइन 1090 पर 60 शिकायतें दर्ज थी। वूमेन पावर लाइन के निरीक्षक अजय पाल सिंह व पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के बेरिहा निवासी अनिल कुमार को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। उसके पास तीन मोबाइल व 10 सिम बरामद हुए। अनिल के खिलाफ सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, प्रयागराज, खीरी, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, बहराइच आदि जिलों से 60 शिकायतें वूमेन पॉवर लाइन 1090 पर दर्ज थीं। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह घर से ही महिलाओं व लड़कियों को मोबाइल पर परेशान करता था।