अब तो भाजपाई ही खोलने लगे धान खरीद की पोल
भाजपा के महमूदाबाद देहात मंडल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा ने भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री व जिला प्रभारी दिनेश तिवारी को पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि पहला ब्लॉक का धान क्रय केंद्र महमूदाबाद मंडी में संचालित है।
सीतापुर: भाजपा के महमूदाबाद देहात मंडल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा ने भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री व जिला प्रभारी दिनेश तिवारी को पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि पहला ब्लॉक का धान क्रय केंद्र महमूदाबाद मंडी में संचालित है। महमूदाबाद 12 किलोमीटर दूर है। वहां केंद्र प्रभारी 250 रुपये प्रति क्विंटल की अवैध वसूली की जा रही है। पैसे न देने पर धान नहीं तौला जा रहा है। किसान बिचौलियों को धान बेंचने के लिए विवश है।
धान खरीद की गति बढ़ाएं : एडीएम
संसू, महमूदाबाद (सीतापुर) : एडीएम विनय कुमार पाठक मंगलवार को अचानक मंडी पहुंचे। यहां धान क्रय केंद्र हाट शाखा सदरपुर, महमूदाबाद, साधन सहकारी समिति सदरपुर, पीसीएफ व मंडी परिषद के क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति जानी। धान खरीद कम होने पर एडीएम ने कहा कि धान खरीद की गति बढ़ाएं। किसानों को परेशान न होना पड़े। मानक अनुसार धान होने पर खरीद करें। एडीएम ने मंडी में मौजूद किसानों से भी बातचीत की और धान बेंचने में आने वाली दिक्कतों को पूछा। मंडी सचिव रवींद्र वर्मा को निर्देश दिए कि किसानों को टोकन जारी करें। खरीद तेज गति से कराई जाए। एसडीएम पीएल मौर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।