Move to Jagran APP

रजिस्टर में दर्ज नहीं हो सका सड़कों का विवरण

निकायों में बनाई जानी है विवरण पुस्तिका। निर्देश के बाद भी निकायों में नहीं बनी पुस्तिका।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 11:14 PM (IST)
रजिस्टर में दर्ज नहीं हो सका सड़कों का विवरण
रजिस्टर में दर्ज नहीं हो सका सड़कों का विवरण

सीतापुर: नोडल अधिकारी ने कहा था कि नगर निकायों की सड़कों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इसमें सड़कों की लंबाई, उनकी स्थित, वार्ड का नाम और अन्य जानकारियों शामिल की जाएं। खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए। किस वार्ड में कौन सी सड़क पर आवागमन अधिक है, ये सभी जानकारियां जुटाकर रजिस्टर तैयार हो। नोडल अधिकारी के निर्देश पर एडीएम ने सभी नगर निकायों को पत्र जारी किया और कहा कि विवरण पुस्तिका बनाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाए। पुस्तिका में निकाय की सभी सड़कों का लेखा-जोखा हो, लेकिन लगभग दो महीने बाद भी पालिका के जिम्मेदार विवरण रजिस्टर का विवरण नहीं जुटा सके हैं। निकायों में सड़कें बदहाल पड़ी हैं। कई वार्डों में लोग परेशानी झेल रहे हैं। आए दिन इसकी शिकायतें भी जिम्मेदारों से की जाती हैं। ऐसे में गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान कागजों पर ही है।

loksabha election banner

समीक्षा बैठक की समीक्षा का भी नहीं असर

नगर निकायों को पत्र जारी करने के बाद हुई समीक्षा बैठक में भी विवरण रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद भी अधिकांश निकायों में अब तक विवरण रजिस्टर नहीं बन सका।

जल्द आने वाली हैं नोडल अधिकारी

जिले की नोडल अधिकारी मिनीस्ती एस के आने का कार्यक्रम इसी माह के दूसरे सप्ताह में बताया जा रहा है। उनके निर्देशों के अनुपालन की स्थिति जानने के लिए डीएम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर चुके हैं। लेकिन निकायों के जिम्मेदारों पर इसका असर नजर नहीं आ रहा।

क्या बोले जिम्मेदार

हमें जानकारी नहीं है, अगर बना होगा तो बड़े बाबू से पता कर लो।

-हनीफ खां, ईओ लहरपुर

नगर पंचायत में सड़कों की ए, बी व सी श्रेणी दर्ज करने की पंजिका है। विवरण रजिस्टर के बारे में बड़े बाबू बता सकते हैं।

-अरविद, ईओ नगर पंचायत हरगांव

निकाय की सड़कों का विवरण दर्ज करने के लिए विवरण पुस्तिका तैयार की जा रही है। पालिका के जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-गुरु प्रसाद पांडेय, ईओ सीतापुर

- विवरण पुस्तिका बनवाई जा रही है। जल्द ही पुस्तिका में नगर की सड़कों का ब्यौरा दर्ज कर लिया जाएगा।

- देवेंद्र श्रीवास्तव, ईओ बिसवां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.