नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपा मनोनयन पत्र
शहर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM (IST)
सीतापुर : शहर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने नगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मनोनयन पत्र प्रदान किए। इस दौरान पूर्व विधायक व नपा अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल भी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष संजय राठौर ने बताया कि नवनियुक्त कमेटी में अंकित त्रिपाठी, नितिन सिंह, राहुल तिवारी, प्रतीक मिश्रा को उपाध्यक्ष, मेहंदी हसन को महामंत्री, मो. इम्तियाज को कोषाध्यक्ष, डॉ. मो. तारिक खान, शोएब खान, रोहित मिश्रा, हरिशंकर जायसवाल, मो. जीशान, अमन पांडेय, शादाब अली, मो. आरिफ, सज्जाद अली को सचिव व शमीम बेग, अमरजीत, अनिकेत यादव, संदीप मिश्रा, मो. कलीम, रंजीत कनौजिया, अफान खान को नगर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें