Move to Jagran APP

चुनाव के समय आती है राम मंदिर की याद : नितिन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नितिन अग्रवाल सोमवार को

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Oct 2017 10:21 PM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 10:21 PM (IST)
चुनाव के समय आती है राम मंदिर की याद : नितिन
चुनाव के समय आती है राम मंदिर की याद : नितिन

सीतापुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नितिन अग्रवाल सोमवार को सीतापुर पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों की सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा। केंद्र सरकार को जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर घेरा तो प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

loksabha election banner

नितिन अग्रवाल ने कहा कि अब निकाय चुनाव आया तो एक बार फिर भाजपा को भगवान राम की याद आने लगी है। भगवान राम की पूजा के नाम पर भाजपाई ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तुष्टिकरण की नीति पर चुनाव लड़ा था और जनता को बांटकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। भाजपा ने संकल्प पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। सपा शासन से अधिक अपराध हो रहा है। पुलिस थाने भाजपाइयों के कार्यालय बन चुके हैं। भाजपाइयों के इशारे पर ही तमाम विभागों के अधिकारी काम कर रहे हैं। यूपी में पिछले सात माह में अनगिनत व्यापारियों की हत्या हो चुकी है, इनमें सीतापुर का तिहरा हत्याकांड भी शामिल है। व्यापारी आज सड़क पर निकलने से भी घबरा रहा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की इन समस्याओं को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 12 नवंबर को लखनऊ में व्यापारियों से मुखातिब होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.