Move to Jagran APP

यूवा शक्ति राष्ट्र को मजबूत करने का आधार: विजय

स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप मनाया हुए कई कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:05 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:05 AM (IST)
यूवा शक्ति राष्ट्र को मजबूत करने का आधार: विजय
यूवा शक्ति राष्ट्र को मजबूत करने का आधार: विजय

सीतापुर: स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस दिवस के रूप में मनाया गया। जिले भर में कई आयोजन हुए।

loksabha election banner

भाजपा युवा मोर्चा ने जिला कार्यालय में उपस्थित लोगों ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र को मजबूत करने का आधार है। युवाओं को मजबूत किए बिना कोई भी राष्ट्र उन्नतिशील नहीं हो सकता। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि युवाओं ने हमेशा देश की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में 24 युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। युवा उद्यमियों को अंग वस्त्र व विवेकानंद का चित्र भी भेंट किया गया। युवा मोर्चा कार्यक्रम संयोजक अनूप विश्वकर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

एकता अभियान अंचल ने मिश्रिख के छेदी लाल महाविद्यालय में जयंती मनाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, सचिव शिव प्रकाश गुप्ता, सुधीर कुमार राना ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, नितिन, अभय सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। आरएमपी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने कहा मानवतावाद के पुजारी सेवाभाव से ओतप्रोत स्वामी विवेकानंद का जीवन अनुकरणीय है। राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जयदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। चीफ प्राक्टर डॉ. पवन यादव, डॉ. उषा मिश्रा, डॉ. यामिनी शुक्ला, डॉ. अजीत यादव, डॉ. हरिकेश गौतम ने संबोधित किया। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

महमूदाबाद: सीता इंटर कालेज सभागार में प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने कहा स्वामीजी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा और शौर्य के बल पर पूरे विश्व में भारत का नाम बुलंद किया। कार्यक्रम को अंग्रेजी प्रवक्ता विनोद गुप्त ने संबोधित किया। इस अवसर कालेज के डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर, एकेडमी प्रिसिपल डीके गिरि, जूनियर वर्ग के प्रधानाचार्य अनंत रत्नम, मनोज गुप्त सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।

बिसवां: अभाविप बिसवां ने सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग प्रमुख रूपेश अवस्थी ने कहा वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने युवा शक्ति का केंद्र शारीरिक बल को नहीं वरन मानसिक शक्तियों को माना है। इस मौके पर विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना अवस्थी, प्रवीण, मनोज त्रिपाठी, सोमेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.