अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएं
द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ द्यद्बह्नह्वश्रह्म ढ्डड्डठ्ठ
सीतापुर : कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर राजस्व संग्रह की बैठक हुई। एडीएम विनय पाठक ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अवैध शराब पर प्रभावी नियत्रंण लगाया जाए। गोपनीय सूत्रों से जानकारी कर छापामार कार्रवाई का दायरा बढ़ाएं। ओवरलोडिग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश एआरटीओ प्रवर्तन को दिए। प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई। पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कि राशन की दुकानों पर नियमित जांच करते रहें। किसी अपात्र व्यक्ति को इसका लाभ न मिले। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। श्रम विभाग के अधिकारियों से कहा कि संचालित योजनाओं में पंजीकरण की स्थिति का विवरण प्रस्तुत करें। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से नमूना लेने के लिए कहा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।