Move to Jagran APP

केवल छह-सात घंटे हो रही बिजली आपूर्ति

तीन फीडरों के 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित। उपभोक्ता परेशान।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:12 AM (IST)
केवल छह-सात घंटे हो रही बिजली आपूर्ति
केवल छह-सात घंटे हो रही बिजली आपूर्ति

सीतापुर : क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता गर्मी में भीषण कटौती से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। 24 घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। लेकिन इस समय केवल छह से सात घंटे बिजली मिल रही है, वह भी टुकड़ों में।

loksabha election banner

क्षेत्र को बिजली आपूर्ति बंभनावा उपकेंद्र के तीन फीडरों थानगांव, ढेनुआ व भिठौली के माध्यम से की जाती है। तीनों फीडरों में 750 गांव आते हैं। यहां 20 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बंभनावा उपकेंद्र को बिजली बिसवां से की जाती है। बिसवां की दूरी रेउसा से 25 किलोमीटर है। 33 केवी लाइन में आए दिन फाल्ट से वैसे भी आपूर्ति ठप रहती है। ऊपर से छोटी मोटी फाल्ट बनी रहती हैं। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहते हैं। किसान खेतों की सिचाई के लिए परेशान रहते हैं। जो आपूर्ति मिल रही है वह ट्रिपिग के साथ। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार सुबह तेज हवा से कई जगह तारों पर पेड़ गिर गए थे। जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई। रात में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उपभोक्ता मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि रोस्टर अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही। बिजली उपकरण खराब होते जा रहे हैं। एसडीओ ने बताया कि 33 केवी लाइन किनारे पेड़ों के कारण समस्या होती है। लाइन में फाल्ट आने पर तत्काल सुधार होता है। कंट्रोल से जो आपूर्ति मिल रही है, वही दी जा रही है।

तार काट ले गए चोर

रेउसा : शुक्रवार की दोपहर सेमरा गांव के पास चोर बिजली लाइन के तार काट ले गए। इससे चौसा, सिरसा, मुनुवापुरवा, पुरैनी, बोहरा, नगरौली, कुसमौरा, सेमरा, बजहा की आपूर्ति ठप हो गई। रात में आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ ने बताया कि तार चोरी से आपूर्ति प्रभावित हुई। थाने में चोरी का केस दर्ज कराएंगे।

ट्रांसफार्मर खराबी से बाधित होती आपूर्ति

संदना : बिजली उपकेंद्र सरवा में आए दिन मेन लाइन में फाल्ट रहती है। जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। संदना कस्बे में थाने के पीछे बस्ती में रखा ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो रहा है। यह एक सप्ताह में दो बार खराब हो चुका है। इससे कस्बेवासी प्रभावित होते हैं। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहा है। जेई राकेश भार्गव ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.