Move to Jagran APP

दुर्गापुरवा में भूमि कटान, गिर रहा घाघरा व शारदा का जलस्तर

मेउड़ी छोलहा से श्रीरामपुरवा व पासिनपुरवा का संपर्क टूटा आवागमन बाधित।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 11:16 PM (IST)
दुर्गापुरवा में भूमि कटान, गिर रहा घाघरा व शारदा का जलस्तर
दुर्गापुरवा में भूमि कटान, गिर रहा घाघरा व शारदा का जलस्तर

सीतापुर : रामपुर मथुरा क्षेत्र में फत्तेपुरवा के पास घाघरा नदी में लगे मीटर गेज पर शुक्रवार को जलस्तर 118.65 मीटर रिकार्ड किया गया है। इस तरह गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को घाघरा का जलस्तर 25 सेटीमीटर कम हो गया है। शारदा नदी का जलस्तर भी गिरा है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। लेकिन, गांवों में दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं।

loksabha election banner

रेउसा के गोलोक कोड़र के दुर्गापुरवा के कई लोगों के घरों के आसपास भूमि का कटान हो रहा है। इनमें कई लोगों के घरों की जमीन का काफी हिस्सा बाढ़ की धार से कट गया है। वहीं, प्रभावित लोगों ने घरों से गृहस्थी निकाल ली है और ऊंचे स्थानों पर झुग्गी डालकर दिन काट रहे हैं।

गुरुवार को पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन अपने समर्थकों के साथ दुर्गापुरवा गांव पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द बांटने की कोशिश की। मेउड़ी छोलहा से श्रीरामपुरवा जाने वाली डामर रोड दस मीटर की चौड़ाई में कट गई है। इस पर पानी की तेज धारा चल रही है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। इसी तरह मेउड़ी छोलहा से पासिनपुरवा जाने वाला कच्चा मार्ग भी करीब पांच मीटर की चौड़ाई में कट गया है।

पानी कम होने से खुलने लगे मार्ग

रामपुर मथुरा : बाढ़ खंड प्रभारी अशोक कुमार महमूदाबाद तहसील के राजस्व कर्मियों की टीम के साथ शुकुलपुरवा, अंगरौरा, अटौरा, शंकरपुरवा गांव में पहुंचकर लोगों से उनकी समस्याएं जान रहे हैं। अखरी, अंगरौरा, फत्तेपुरवा, शंकरपुरवा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी स्थिर है। संपर्क मार्गो पर भी बाढ़ पानी बह रहा है। अखरी से बंधा तक के मार्ग पर पानी कम हुआ है। इसी तरह बंधा से अंगरौरा गांव तक जाने का मार्ग भी खुलने लगा है।

नदियों में पानी का डिस्चार्ज :

शारदा नदी में 1,46,172 क्यूसेक

घाघरा नदी में 121702 क्यूसेक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.