Move to Jagran APP

खेती-किसानी का मिला ज्ञान, समस्याओं का हुआ समाधान

किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसमें क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। गोंदलामऊ ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में डीएम विशाल भारद्वाज ने किसानों की समस्याएं सुनीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 11:16 PM (IST)
खेती-किसानी का मिला ज्ञान, समस्याओं का हुआ समाधान
खेती-किसानी का मिला ज्ञान, समस्याओं का हुआ समाधान

सीतापुर : बुधवार को जिले के सात ब्लॉक कार्यालयों में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम हुआ।

loksabha election banner

किसानों को खेती-किसानी के गुर सिखाए गए। जीरो बजट खेती के बारे में बताया गया। किसान सम्मान निधि की समस्याओं को दूर किया गया। साथ ही किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसमें क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। गोंदलामऊ ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में डीएम विशाल भारद्वाज ने किसानों की समस्याएं सुनीं।

गोंदलामऊ : किसान कल्याण मिशन मेला गोष्ठी में वन विभाग, सिचाई, सहकारिता, कृषि विपणन, मंडी परिषद, बाल विकास व उद्यान आदि विभागों ने स्टॉल लगाए गए। स्टालों के निरीक्षण के दौरान डीएम विशाल भारद्वाज ने लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के स्टॉल से सामान भी खरीदा। मास्क न लगाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को नसीहत भी दी। किसानों ने धान की खरीद, गन्ने का रेट ना बढ़ना, नलकूप खराब होने की समस्या भी बताई।

महोली : ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुए किसान कल्याण मेले में विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। किसान बिल, किसानों के हित में है। अनुदान योजना से रोटावेटर खरीदने वाले किसान श्रीराम निवासी जलालपुर को अनुदान के 40 हजार रुपये डीबीटी के जरिए दिए गए। कार्यक्रम में गन्ना समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, देवेश मिश्रा, हरेंद्र सिंह, इंद्रमोहन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हरगांव : उप निदेशक कृषि कार्यालय परिसर में हुए किसान कल्याण कार्यक्रम में विधायक सुरेश राही व बीडीओ राजकुमार ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति, पशुपालन, वन विभाग, सिचाई विभाग, लघु सिचाई विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग व गन्ना आदि 15 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

रेउसा : विधायक ज्ञान तिवारी की मौजूदगी में हुए किसान कल्याण कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय व बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्रा ने 35 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का काम रही है। शिविर में 15 विभागों ने स्टॉल लगाए। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

खैराबाद : उप निदेशक कृषि कार्यालय में हुए किसान कल्याण कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ संदीप कुमार ने किया। किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.