Move to Jagran APP

मुख्यालय पर तकरार, गांवों में जलाई कृषि कानून की प्रतियां

शहर की नवीन गल्ला मंडी में किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM (IST)
मुख्यालय पर तकरार, गांवों में जलाई कृषि कानून की प्रतियां
मुख्यालय पर तकरार, गांवों में जलाई कृषि कानून की प्रतियां

सीतापुर : संपूर्ण क्रांति दिवस के दिन किसान संगठनों के पदाधिकारियों व किसानों ने केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। मिश्रिख, महोली व बिसवां आदि ब्लाकों के करीब 25 गांवों में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रतियों को जलाया गया। शहर की गल्ला मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाने का प्रयास भी किया गया। किसान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने विधायक, सांसदों के घर के सामने व सरकारी कार्यालयों के समीप कृषि कानून की प्रतियां जलाने का कार्यक्रम रखा था, लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते किसानों ने गल्ला मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। सीतापुर में नवीन गल्ला मंडी के पास पुलिस से हल्की तकरार भी हुई।

loksabha election banner

किसान नेताओं को घरों में किया जा रहा बंधक

गल्ला मंडी में विरोध प्रदर्शन के दौरान ऋचा सिंह ने कहा कि, जिला प्रशासन किसान आंदोलन को दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपना रहा है। किसान आंदोलन से जुड़े किसान नेताओं को घरों पर बंधक बनाकर आंदोलन कुचला नहीं जा सकता। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि, शासन और प्रशासन की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। किसान नेता पिदर सिंह सिद्धू ने कहा, आजादी के बाद अब तक बहुत सरकारें आईं और चली गई, लेकिन अपने हक के लिए जनता को इस तरह की बंदिशों से कभी जूझना नहीं पड़ा। भारतीय किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर किसान विरोधी नीतियों का विरोध करना होगा। इस मौके पर सचेंद्र दीक्षित, जितेंद्र मिश्रा, शादान, सलीम, विट्टो मौर्य, मिहीलाल, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शहर कोतवाल से किसान नेताओं की बहस

गल्ला मंडी में प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं और शहर कोतवाल में खूब बहस हुई। कोतवाली ने जब यह कहा कि प्रतियां जलाओ फिर देखिएगा इस पर किसान नेता भड़क उठे और बहस होने लगी। ऋचा सिंह ने कहा हम प्रतियां जलाएंगे, ज्यादा से ज्यादा मुकदमा ही तो दर्ज करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.