मुर्गी पालन रोजगार का बेहतर विकल्प
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कृषि भवन रामकोट में प्रवासियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें 35 प्रवासियों को मुर्गी पालन पर प्रशिक्षण दिया गया।
सीतापुर : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कृषि भवन रामकोट में प्रवासियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें 35 प्रवासियों को मुर्गी पालन पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों का चयन कृषि विभाग व ग्रामीण आजीविका मिशन से किया गया। आधुनिक मुर्गी पालन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अंबरपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश सिंह ने मुर्गी पालन के महत्व, प्रमुख प्रजातियों, मुर्गी पालन के प्रमुख कीट, रोग एवं उनके प्रबंधन तथा विपणन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन रोजगार का बेहतर विकल्प है। युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर इसे रोजगार का आधार बना सकते हैं। मुर्गी पालन को बहुत से लोग आज स्वरोजगार के रूप में अपनाए हुए हैं। वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ सिंह ने मुर्गी पालन के लिए बाड़ा निर्माण, मुर्गी पालन से कंपोस्ट खाद का निर्माण, आहार प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक पुनीत कुमार ने भी मुर्गी पालन को लेकर विविध जानकारियां दीं।