Move to Jagran APP

खेतों की कटान कर रही घाघरा, शारदा ने काटे दो घर

जलस्तर कम पर कटान जारी। परमेश्वरपुरवा कटान के मुहाने पर।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:51 PM (IST)
खेतों की कटान कर रही घाघरा, शारदा ने काटे दो घर
खेतों की कटान कर रही घाघरा, शारदा ने काटे दो घर

सीतापुर : घाघरा व शारदा नदी का जलस्तर कई दिनों से सामान्य है लेकिन कटान जारी है। नदी खेतों का कटान तेजी से कर रही है। गोलोक कोडर से लेकर परमेश्वरपुरवा के बीच धान के खेतों का कटान नदी ने किया है। परमेश्वरपुरवा गांव कटान के मुहाने पर आ गया है। गांव के राम अचल, लालजी, दुखहरन, सियाराम, पेशकार, सत्यपाल, पैकरमा व विश्राम के घर कटान के मुहाने पर हैं। अगर कटान जारी रहा तो इन घरों के लिए खतरा बना है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं नदियों का जलस्तर कई दिन से कम होने से गांवों में भरा बाढ़ का पानी निकल गया है। संपर्क मार्ग भी खुल गए हैं। लेकिन गांवों में कीचड़ हो गया है। पक्के मार्ग कट गए हैं। गांवों से पानी निकल गया लेकिन कटान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ के पानी से म्योड़ी छोलहा से ताहपुर, श्रीरामपुरवा, धूसपुरवा आदि गांवों को जोड़ने वाला मार्ग कट गया है। जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जटपुरवा से म्योड़ी छोलहा तक बना स्टड कई जगह कट गया है। ताहपुर प्रथम के बाढ़ प्रभावित संतराम, श्रीराम, शांती, राजरानी, रामलाटन आदि ने बताया कि उनको राशन किट नहीं मिली हैं। नायब तहसीलदार बिसवां ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि ताहपुर में 100 बाढ़ राहत किट वितरित की हैं। कटान का सर्वे हो रहा है। बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

loksabha election banner

दो घरों का कटान, 20 घर मुहाने पर

तंबौर : शारदा नदी का जलस्तर कम होने से रतौली गांव से पानी कम हुआ है। लेकिन डेढ़ दर्जन घर अभी भी पानी से घिरे हैं। लेकिन नदी ने कटान तेज कर दिया है। पप्पू भार्गव व रामचंद्र का घर कट गया। मनोज, रामबली, बांके लाल, मालती प्रसाद समेत करीब 20 घर कटान की कगार पर हैं। लोग गृहस्थी का सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.