गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..
सीतापुर : रविवार को विभिन्न स्थानों पर गणेश पांडालों में सजी गणेश प्रतिमाओं को विदाई दी गयी। गणेश
सीतापुर : रविवार को विभिन्न स्थानों पर गणेश पांडालों में सजी गणेश प्रतिमाओं को विदाई दी गयी। गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। अमीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे और गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगा रहे थे। युवाओं की टोली का जोश देखते बना। शहर के हर मार्ग पर विसर्जन यात्राएं धूमधाम से निकलीं। मटकी फोड़ने का मंचन किया। मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से शहर के गोपाल घाट व नैमिषारण्य के देव देवेश्वर घाट पर किया गया। सिधौली : कमल तिराहे पर गणेश पंडाल की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। इसके बाद यात्रा गोमती नदी के भटपुर घाट पर विधि विधान से मूर्तियों का विसर्जन किया गया। अध्यक्ष अर¨वद जैन, हरजीत सलूजा, विक्की रस्तोगी, दीपक गुप्ता, परितोष जैन, बूटा त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।