Move to Jagran APP

बेहटा में महेंद्र ने लगाई थी हैट्रिक, गंगा स्वरूप थे प्रथम विधायक

18784 मत पाकर गंगा स्वरूप भटनागर बने थे प्रथम विधायक 5312 मतों के अंतर से प्रथम चुनाव हारे थे टी. प्रसाद अतीत के झरोखे से 44 वर्षों तक अस्तित्व में रही बेहटा विधान सभा सीट कांग्रेस व सपा ने जीते सर्वाधिक चुनाव।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:01 PM (IST)
बेहटा में महेंद्र ने लगाई थी हैट्रिक, गंगा स्वरूप थे प्रथम विधायक
बेहटा में महेंद्र ने लगाई थी हैट्रिक, गंगा स्वरूप थे प्रथम विधायक

संसू, सीतापुर : आजादी के बाद गांजर में बेहटा विधान सभा सीट का सृजन 1967 में हुआ था। यह सीट 44 वर्षों तक अस्तित्व में रही और वर्ष 2007 तक बेहटा विधान सभा क्षेत्र ने 12 जनप्रतिनिधि चुनकर विधान सभा में पहुंचाए। इस सीट पर सबसे अधिक चुनाव जीतने वालों में महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू रहे हैं। इन्होंने हैट्रिक भी लगाई थी। वैसे बेहटा विधान सभा सीट से प्रथम विधायक बनने का गौरव गंगा स्वरूप भटनागर के नाम ही है। प्रथम चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे गंगा स्वरूप भटनागर ने निर्दलीय उम्मीदवार टी. प्रसाद को 5,312 मतों से पछाड़ा था। इस चुनाव में गंगा स्वरूप भटनागर 18,784 और टी. प्रसाद को 13,472 मत मिले थे। बेहटा सीट पर हुए कुल 12 चुनाव में यदि बात करें सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले जन प्रतिनिधि की तो 1996 के चुनाव में महेंद्र कुमार सिंह झीन का नाम सामने आता है। इन्हें कुल 57,853 वोट मिले थे। 1996 के चुनाव में महेंद्र कुमार सिंह बसपा के उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह को 13,294 मतों के अंतर से हराकर पहली बार विधायक बने थे। सबसे अधिक चार चुनाव जीते थे गंगा स्वरूप

loksabha election banner

वर्तमान में बेहटा विधान सभा सीट अस्तित्व में नहीं है। इस सीट की समाप्ति के बाद गांजर में नई सीट सेवता का सृजन हुआ और यहां से प्रथम विधायक बनने का गौरव महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू को मिला। बेहटा सीट पर हुए कुल 12 चुनावों में चार चुनाव गंगा स्वरूप भटनागर ने जीते हैं। यही नहीं, गंगा स्वरूप ने लगातार तीन बार विधायक बनकर राजनीति के इतिहास में नाम दर्ज करा रखा है। 1985 में गंगा स्वरूप ने चौथी बार विधायकी जीती। इसके बाद के चुनाव में वह विजेता नहीं बने।

गांजर में कांग्रेस-सपा ने जीते थे कुल सात चुनाव

बेहटा सीट पर सबसे अधिक चार चुनाव कांग्रेस ने जीते। समाजवादी पार्टी ने लगातार तीन चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई थी। जनता दल ने दो चुनाव जीते थे। जनता पार्टी, जनता पार्टी (सेक्युलर) और भाजपा ने केवल एक-एक चुनाव जीता था। बेहटा विस सीट पर ये रहे सितारे

वर्ष 1967

विजेता- गंगा स्वरूप भटनागर - प्राप्त वोट- 18,784

उप विजेता- टी प्रसाद - प्राप्त वोट- 13,472

--- वर्ष 1969

विजेता-कृष्णा कांत अवस्थी - प्राप्त वोट- 16,194

उप विजेता - गंगा स्वरूप भटनागर - प्राप्त वोट- 11,868 --

वर्ष 1974

विजेता- गंगा स्वरूप भटनागर - प्राप्त वोट- 23,279 उप विजेता - किशोरी लाल शुक्ल- प्राप्त वोट- 18,452

--- वर्ष 1977

विजेता - मुख्तार अनीस - प्राप्त वोट- 21,686 उप विजेता - कृष्णा कांत अवस्थी - प्राप्त वोट- 19,076

----- वर्ष 1980

विजेता - मुख्तार अनीस - प्राप्त वोट- 27,466 उप विजेता - कृष्णा कांत अवस्थी - प्राप्त वोट- 25,195

--- वर्ष 1985

विजेता - गंगा स्वरूप भटनागर - प्राप्त वोट- 30,135 उप विजेता - मुख्तार अनीस - प्राप्त वोट- 26,584

---- वर्ष 1989

विजेता - मुख्तार अनीस - प्राप्त वोट- 46,296 उप विजेता - अम्मार रिजवी - प्राप्त वोट- 38,166

--- वर्ष 1991

विजेता - किशोरी लाल शुक्ल - प्राप्त वोट- 22,558 उप विजेता - सिपाही लाल शुक्ल - प्राप्त वोट- 17,381

-- वर्ष 1993

विजेता - मुख्तार अनीस - प्राप्त वोट- 46,627 उप विजेता - किशोरी लाल शुक्ल - प्राप्त वोट- 33,871

--- वर्ष 1996

विजेता - महेंद्र कुमार सिंह - प्राप्त वोट- 57,853 उप विजेता - राजेश कुमार सिंह - प्राप्त वोट- 44,559

-- वर्ष 2002

विजेता - महेंद्र कुमार सिंह - प्राप्त वोट- 51,105 उप विजेता - जफर अहमद फारुकी - प्राप्त वोट- 36,815

-- वर्ष 2007

विजेता - महेंद्र कुमार सिंह - प्राप्त वोट- 48,414

उप विजेता - चंद्र कुमार मिश्र बापू - प्राप्त वोट- 45,136


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.