Move to Jagran APP

सांडा गन्ना क्रय केंद्र चालू नहीं होने से किसान हो रहे परेशान

21 नवंबर से शुरू हुआ था चीनी मिल का पेराई सत्र गेहूं व सरसों की बोआई पिछड़ी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 11:47 PM (IST)
सांडा गन्ना क्रय केंद्र चालू नहीं होने से किसान हो रहे परेशान
सांडा गन्ना क्रय केंद्र चालू नहीं होने से किसान हो रहे परेशान

सीतापुर : बिसवां चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र सांडा अभी तक चालू नहीं हो सका है, जबकि चीनी मिल में पेराई सत्र 21 नवंबर से शुरू हो चुका है। ज्यादातर मिलों में पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व ही गन्ना क्रय केंद्रों को स्थापित कर दिया जाता है। सांडा केंद्र चालू नहीं होने से इससे जुड़े हजारों किसान परेशान हैं। गन्ना आपूर्ति समय से नहीं होने के कारण सरसों व गेहूं की बोआई भी पिछड़ रही है।

loksabha election banner

प्रभावित हो रही है। रबी फसलों की बोआई का समय निकलता जा रहा है। मिल प्रबंधन ने सांडा केंद्र का संचालन शुरू नहीं किया है। किसान रोजाना आपत्ति भी जता रहे हैं। बहुत से किसान अपना खेत खाली कर गन्ना गुड़ बेलों पर कम दर पर बेच चुके हैं। ऐसे किसान गेहूं व सरसों की बोआई कर चुके हैं। लेकिन, ज्यादातर किसानों के पास गन्ना ज्यादा है, जो कि क्रय केंद्र चालू होने के इंतजार में हैं। बिसवां के गन्ना केंद्र काजीपुर, बेलावा, अरुवा भंगहा पर खरीद चल रही है। सांडा केंद्र पर अभी तक सन्नाटा ही पसरा है। यहां पर कांटा लगा है न ही गन्ना उठान के लिए कोई इंतजाम किया गया है। फूंस का एक छप्पर पड़ा है और कांटा स्थापित करने के लिए खोदाई की गई है।

बोहरा के सहजराम यादव ने बताया कि नवंबर खत्म हो गया, दिसंबर शुरू हो गया है। सरसों की बोआई का समय निकल गया है। क्रय केंद्र चालू नहीं होने से गेहूं बोने में भी समस्या होगी। किरतापुर के अरुण दीक्षित ने बताया कि क्रय केंद्र शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। गुड़ बेलों पर 200 रुपये क्विंटल में गन्ना बिक रहा है। ऐसे में किसान परेशान हो रहे हैं। क्रय केंद्र चालू हों तो तौल कराई जाए।

सकरन खुर्द के सोहनलाल ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ कि चीन मिल चलने लगी, गन्ना केंद्र को चालू नहीं किया जा सका। ऐसे में किसानों के सामने रबी फसल बोने का संकट है। सांडा के घनश्याम ने बताया कि समय से पर्ची मिल जाती तो खेत खाली हो जाते। सरसों की बोआई करना चाहते थे। अब तो मुश्किल है। पता नहीं केंद्र क्यों नहीं चालू किया जा रहा।

सहायक गन्ना प्रबंधक बिसवां मिल विमल मिश्रा ने बताया कि बाढ़ के कारण सांडा गन्ना क्रय केंद्र को चालू करने में विलंब हुआ है। जहां केंद्र स्थापित किया जाता है, वहां पर पानी भर गया था। एक, दो दिन में क्रय केंद्र को चालू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.