Move to Jagran APP

चल वैजयंती पर 11वीं वाहिनी का कब्जा

ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:28 AM (IST)
चल वैजयंती पर 11वीं वाहिनी का कब्जा
चल वैजयंती पर 11वीं वाहिनी का कब्जा

सीतापुर : 11वीं वाहिनी पीएसी एसाल्ट मैदान पर चल रही अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन शूटिग प्रतियोगिता में शनिवार की दिन 26वीं वाहिनी के जयचंद शर्मा के नाम रहा। उन्होंने सटीक निशाना साधकर सर्वाेत्तम लक्ष्यभेदक का खिताब जीता। 11वीं वाहिनी के जवानों ने सटीक निशाना साधकर चल वैजयंती पर कब्जा जमाया। 11वीं वाहिनी ने कुल 302 अंक जुटाए। कार्बाइन प्रतियोगिता 25 गज बैटल काउच में 26वीं वाहिनी के जयचंद शर्मा प्रथम, 11वीं वाहिनी के लालचंद यादव द्वितीय व अमित त्रिपाठी तृतीय रहे। 40 गज स्टैंडिग पोजीशन में 26वीं वाहिनी के जयचंद शर्मा प्रथम, 10वीं वाहिनी ने सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय व 11वीं वाहिनी के लालचंद तृतीय स्थान पर रहे। 50 गज नीलिग पोजीशन में 11वीं वाहिनी के लालचंद यादव पहले स्थान पर, 26वीं वाहिनी के जयचंद शर्मा दूसरे व 11वीं वाहिनी के अमित त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। 50 गज स्नैप शूटिग में 26वीं वाहिनी के जयचंद शर्मा प्रथम, 11वीं वाहिनी के अमित त्रिपाठी द्वितीय व लालचंद यादव तृतीय स्थान पर रहे। रायफल शूटिग पुरानी स्पर्धा के 100 गज स्टैंडिग पोजीशन में 35वीं वाहिनी के रामभोले सिंह प्रथम, 10वीं वाहिनी के मनोज कुमार द्वितीय व 26वीं वाहिनी के भुवाल प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। 200गज नीलिग पोजीशन में 26वीं वाहिनी के अंबरीश पांडेय पहले स्थान पर, विनोद कुमार पाल दूसरे स्थान पर व 11वीं वाहिनी के लालचंद यादव तीसरे स्थान पर रहे। 300 गज प्रोन पोजीशन में 10वीं वाहिनी के जोखई प्रसाद यादव प्रथम, 11वीं वाहिनी के रविद्र पाल द्वितीय व 30वीं वाहिनी के परमहंस यादव तृतीय स्थान पर रहे। 300 गज स्नैप शूटिग में 10वीं वाहिनी के दीन दयाल यादव प्रथम, 35वीं वाहिनी के रुदल यादव द्वितीय व 11वीं वाहिनी के राघवेंद्र मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.