सीतापुर के जवानों ने चल बैजयंती पर कब्जा जमाया
ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्ष्श्रद्वश्चह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्बठ्ठ श्चड्डष्
सीतापुर : 11 वीं वाहिनी एसाल्ट मैदान पर आयोजित 21 वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्यजोन शूटिग एवं एलार्म एफीसियेंसी रेस प्रतियोगिता में पहला दिन सीतापुर 11 वीं वाहिनी के जवानों के नाम रहा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि पीटीसी के डीआइजी सत्येंद्र कुमार सिंह व 11 वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ. मनोज कुमार ने किया।
एलार्म एफीसियेंसी रेस प्रतियोगिता में 11 वीं वाहिनीं सीतापुर के जवानों ने निर्धारित बाधाओं को निर्धारित समय में पार करके सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से 11 वाहिनी टीम ने चल बैजयंती पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता में द्वितीय वाहिनी सीतापुर, 27 वीं वाहिनी सीतापुर, 26 वीं वाहिनी गोरखपुर, 35 वीं 32 वीं वाहिनीं लखनऊ, 30 वीं वाहिनी गोंडा, 10 वीं वाहिनी बाराबंकी, 25 वीं वाहिनी राय बरेली की टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पीटीसी के एसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, 27वीं वाहिनी के सेनानायक मनीराम, आशीष राठौर, तेजराम अरुण, डॉ. दिलशाद, सुमेर सिंह, धीरेंद्र सिंह, भजन लाल यादव आदि मौजूद थे।