Move to Jagran APP

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

दो दिन खिली धूप के बाद मौसम ने फिर करवट ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 10:19 PM (IST)
शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

सीतापुर : दो दिन खिली धूप के बाद मौसम ने फिर करवट ली। गुरुवार रात बदले मौसम के मिजाज का असर शुक्रवार को दिखा। सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। बादलों की आवाजाही बनी रही। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। सीतापुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर वाहन बहुत ही धीमी गति से चलते दिखे। कोहरे के चलते एक घंटे में तय होने वाली दूरी में वाहन चालकों को दो घंटे लग गए। वहीं, शीतलहर बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम हुआ तो ही बाहर निकले। सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की भीड़ कम ही नजर आई। बाजार और सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी। शाम के समय सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिखे। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया। हवा में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत रही।

loksabha election banner

सर्दी से कांपे, अलाव बना सहारा

शुक्रवार को सर्दी में इजाफा हो गया। मजदूर वर्ग व रिक्शाचालकों ने खुद को सर्दी से बचाने के लिए अलाव का सहारा लिया। रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन के समीप लोग अलाव तापते दिखे। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, चित्रा बस स्टैंड, जीआइसी चौराहा आदि स्थानों पर भी लोग आग तापते नजर आए।

जरूरतमंदों को दिए कंबल

बरई जलालपुर : नई पहल फाउंडेशन के ओर से 100 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। समाजसेवी सोनू ठाकुर व फाउंडेशन की मांडवी मिश्रा, आरुषि तिवारी ने कंबल वितरण किया। मांडवी मिश्रा ने कहा कि, जरूरतमंदों को सर्दी से बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर पप्पू सिंह, हेमंत यादव, उदय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.