तीन तलाक का केस दर्ज, आरोपित गिरफ्तार
तंबौर क्षेत्र के चंदी भानपुर निवासी उजमा परवीन ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के अंबार के साथ उसका तीन वर्ष पहले विवाह हुआ था। विवाह के बाद से पति अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 09:59 PM (IST)
सीतापुर : थाना तंबौर क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। तंबौर क्षेत्र के चंदी भानपुर निवासी उजमा परवीन ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के अंबार के साथ उसका तीन वर्ष पहले विवाह हुआ था। विवाह के बाद से पति अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिससे वह मायके में थी। पति अंबार व ससुर अली हुसैन मायके पहुंचे और तीन तलाक देकर चले गए। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें