बिसवां में फाइलों का जाम पार नहीं कर पाया 'बाईपास'
बिसवां कस्बे के बीच से निकला है सीतापुर-बहराइच मार्ग कस्बे में आम हो चुका है जाम।
पीयूष वाजपेयी, बिसवां (सीतापुर) : कस्बे में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां तीन स्थल हैं, जहां जाम अधिक लगता है। पहला, सीतापुर मार्ग, दूसरा सिधौली मार्ग पर रेलवे क्रासिग और तीसरा बड़ा चौराहा। इन तीनों स्थलों पर ओवरब्रिज की जरूरत है। सिधौली व सीतापुर को जोड़ने वाला बहराइच मार्ग गड्ढों में तब्दील हो है। इससे वाहनों का आवागमन और प्रभावित होता है। अव्यवस्थित यातायात के कारण कस्बे से होकर वाहनों का गुजरना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। बहराइच जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में बड़ा चौराहा होकर निकलते हैं, क्योंकि यही एक विकल्प है। कस्बे के बाहर बाईपास भी नहीं है। नगर में ही चीनी मिल है। हुलासपुरवा, बदालपुर, सेठगंज, जलालपुर समेत कई क्षेत्र में दरी उद्योग हैं। ऐसे में वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में जब जाम लगता है तो यातायात बहाल होने में काफी वक्त गुजरता है। यही जब चीनी मिल चालू होता है तो बिसवां कस्बे में जाम की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इस अव्यवस्था से व्यापारी, दुकानदार और राहगीर सभी प्रभावित होते हैं। ओवरब्रिज का हो निर्माण तो बने बात
सिधौली रेलवे क्रासिग पर ओवरब्रिज की मांग है। बड़ा चौराहा से सिधौली रेलवे क्रासिग तक जाम रहता है। जब भी ट्रेन निकलती है। क्रासिग के दोनों ओर लंबा जाम लगता है। चीनी मिल क्रासिग के पास ही है। ऐसे में मिल के वाहनों का भी आवागमन रहता है। ओवरब्रिज बन जाए तो इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
वर्जन-
चित्र-27एसआइटी07- बिसवां कस्बे में लगने वाले जाम से यातायात प्रभावित होता है। जाम व हार्न की ध्वनि के शोरगुल से हर कोई परेशान होता है। मरीज व स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंसते हैं। इस समस्या का निदान होना चाहिए।
- गिरधर अग्रवाल, व्यापारी चित्र-27एसआइटी08-
नगर में जाम की परेशानी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कस्बे में ओवरब्रिज बन जाएं तो जाम के झाम से छुटकारा मिल सकता है। इसको लेकर जिम्मेदार पहल करें तो आमजन की परेशानी दूर हो। - अयूब कुरैशी, अधिवक्ता चित्र-27एसआइटी09-
चीनी मिल पेराई सत्र शुरू होने पर वाहनों का आवागमन बढ़ जाता है। सिधौली मार्ग पर सफर काफी मुश्किल हो जाता है। यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती की जानी चाहिए। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और स्कूल के बच्चों को होता है। यह नहीं फुटपाथ भी अतिक्रमण से घिरे हुए हैं।
- विजय अवस्थी, व्यापारी चित्र-27एसआइटी10-
बड़ा चौराहे से होकर निकलना आसान नहीं है। मार्ग पर यातायात अधिक रहता है। ट्रैफिक संभालने वाले इंतजाम कोई नहीं हैं। ऐसे में नगर के बाहर बाईपास की जरूरत है।
सुनील पांडेय, व्यापारी