एसडीएम से बीएलओ की शिकायत
लहरपुर तहसील की ग्रामसभा लछन नगर की प्रधान रजिया ने बीएलओ हटाने की मांग एसडीएम से की है। बीएलओ पर भेदभाव पूर्ण सर्वे करने का आरोप लगाया गया है।
सीतापुर : लहरपुर तहसील की ग्रामसभा लच्छन नगर की प्रधान रजिया ने बीएलओ हटाने की मांग एसडीएम से की है। बीएलओ पर भेदभाव पूर्ण सर्वे करने का आरोप लगाया गया है। (संसू)
फैक्ट्री संचालक पर केस
सीतापुर : छतांगुर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर लकड़ी डालने से आवागमन प्रभावित होता है। पूर्व में अधिकारियों ने इसको लेकर निर्देश दिए थे। लेखपाल श्रीओम ने तिरंगा प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम का केस दर्ज कराया है। (संसू)
प्रधान समेत चार पर एनसीआर दर्ज
सीतापुर : थाना क्षेत्र के बेहड़ निवासी लवकुश शुक्ला ने तहरीर देकर मंसूरपुर नेवादा के प्रधान प्रेमनाथ शुक्ला, रामजी, श्यामजी, सिद्धिनाथ पर मारपीट का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संजीत सोनकर ने बताया चारों पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (संसू)
पुलिस ने यातायात व्यवस्था में किया परिवर्तन
सीतापुर : नवरात्र पर संकटा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया। कर्बला तिराहे के पास यातायात रोक दिया गया। अमीरगंज-तहसील मार्ग पर मंदिर होने से यातायात अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया। मंदिर जाने वाले मार्ग पहले ही रोक दिए गए। (संसू)
महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया
सीतापुर : राजकीय कृषि बीज भंडार परसेंडी में कृषि विभाग ने गोष्ठी की। 30 महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। सरसों बीज का किट वितरित किया गया। किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान बताए गए।(संसू)
किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सीतापुर : भारतीय मजदूर किसान संगठन भारत के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगों का निदान कराने की मांग की। पुनीत सिंह, सलिल सिंह, रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।(संसू)