खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
28 वर्षीय छोटे पुत्र केशन रेउसा के ग्वारी खुर्द गांव में भांजी का तिलक चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहा था।
सीतापुर: बाइक खंभे से टकराने से युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय छोटे पुत्र केशन रेउसा के ग्वारी खुर्द गांव में भांजी का तिलक चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहा था। छोटे बाराबंकी के जहांगीरबाद थाने के मुर्तजानगर का निवासी था।
रास्ते में रिश्तेदार विजय को भी बाइक पर पीछे सीट पर बैठा लिया था। ब्लाक कार्यालय के सामने पहुंचते ही सामने से मवेशी आ गया। बचाव के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। रामपुर मथुरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान छोटे ने दम तोड़ दिया। विजय को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
शारदा सहायक नहर में उतराता मिला अज्ञात शव
सिधौली: शारदा सहायक नहर से निकली महोली ब्रांच के पास पानी में अज्ञात शव उतराता मिला है। दारोगा मनोज सिंह ने बताया, शव की पहचान की जा रही है। मृतक की आयु करीब 65 वर्ष प्रतीत हो रही है। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लटकता मिला शव
मिश्रिख: टिकरा गांव के बाहर आम के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि राम किशन गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसके बाद वह लौटा नहीं। घर वाले रामभजन की तलाश करते-करते गांव के बाहर गए तो देखा उसका शव पेड़ से लटक रहा है। रामभजन अभी 26 वर्ष का था। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
मवेशी जिदा जला
सरैंया: रामपुर कलां के बरईखेरा में गुरुवार को मैकूलाल के अहाते में आग लग गई। छप्पर जल गया। इसमें एक मवेशी की जिदा जलकर मौत हो गई है, जबकि भैंस झुलस गई है। छप्पर के नीचे रखा पंप सेट इंजन और बाइक भी जल गई। ग्रामीणों ने पास के तालाब के पानी से आग को नियंत्रित कर लिया।
फंदे से लटका मिला शव
मानपुर: किशुनपुर मजरा मौजुद्दीनपुर के प्रमोद कुमार यादव की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला है। बेटी की मौत की खबर पाकर बिसवां के पुरैनी निवासी रामपाल यादव गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब उसकी ससुराल पहुंचे थे। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर उसके ससुरालजन को तहरीर दी थी। 26 वर्षीय पूनम देवी की शादी 25 फरवरी 2019 को हुई थी।